कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों को बच्चों के संतुलित आहार, पोषण संबंधी आवश्यकताओं तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा समाज और बच्चों के लिए किए जा रहे सेवाकार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला महामंत्री श्रीमती अर्चना यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में जिला सदस्य श्रीमती आशा गौस्वामी जी एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.