Monday, November 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भोपाल के पंचशील नगर में घोड़े की लात से ठेकेदार की मौत: घर लौटते वक्त हुआ हादसा व्हीलचेयर पिकल बॉल चैंपियनशिप में MP के खिलाड़ियों का कमाल: 1 गोल्ड और 5 सिल्वर पदक जीते काला चश्मा लगाए माइक पर दिखीं कलेक्टर, सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं घायल जवान सर गंगा राम अस्पताल रेफर, छतरपुर केस का आरोपी भिवाड़ी से गिरफ्तार उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी: राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण, शिप्रा तट पहुंची पालकी एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: खनिज सर्वे से राजस्व तीन गुना करने की तैयारी, 30 हजार करोड़ का लक्ष्य सोने की ज्वेलरी खरीदते समय बरतें सावधानी: MP में सिर्फ 24 कर्मचारियों के भरोसे सैंपलिंग, CAG ने भी उ... भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने RAC यात्रियों से पूरा किराया वसूलने पर उठाए सवाल, रेल मंत्रालय को... इंदौर के 5 साल के अथर्व अग्रवाल का कमाल: कठिन गणितीय कैलकुलेशन से इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम द... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का अहम फैसला: लेखपाल पदोन्नति के लिए लेखा प्रशिक्षण परीक्षा अनिवार्य, पूर्व आद...

उज्जैन अपडेट: धमाकों से घरों में कंपन व पशुओं में खौफ, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
November 19, 2026
in उज्जैन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज चल रही हैं, लेकिन कई विकास कार्यों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऐसी ही एक परियोजना है क्षिप्रा-कान्हा डक्ट परियोजना। इस परियोजना के लिए की जा रही ब्लास्टिंग से बड़वई गांव पर खतरा मंडराने के आरोप सामने आए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल, कान्हा नदी का दूषित पानी क्षिप्रा में मिलने से रोकने के लिए 30.15 किलोमीटर लंबी क्लोज डक्ट बनाई जा रही है। उज्जैन की घट्टिया तहसील के 650 आबादी वाले बड़वई गांव के लोगों का आरोप है कि यहां हो रही ब्लास्टिंग से मकानों में कंपन, दीवारों में दरारें और छतों पर 10 से 20 किलो वजनी पत्थर गिर रहे हैं। कलेक्टर और कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या भी सुनी, लेकिन स्थायी समाधान और नुकसान की भरपाई पर सवाल बरकरार है।

⚠️ ब्लास्टिंग से बड़वई गांव में खौफ

एक ओर मध्य प्रदेश सरकार सिंहस्थ 2028 से पहले मोक्षदायिनी क्षिप्रा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 919.94 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसी परियोजना के निर्माण कार्य से बड़वई गांव के किसान अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्राम पंचायत सिलोदा रावल के अंतर्गत आने वाला करीब 650 आबादी का बड़वई गांव अंबोदिया-गंभीर डैम मार्ग पर स्थित है। यहां से गुजर रही कान्हा डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना की भूमिगत टनल के निर्माण से जमीन से लगभग 70 से 100 फीट नीचे ब्लास्टिंग की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि धमाकों से मकान में कंपन होता है, छतों और आंगन में पत्थर गिरते हैं, दीवारों में दरारें आ रही हैं। इंसानों के साथ पशु भी दहशत में हैं।

जून 2026 से जारी इस परेशानी को लेकर ग्रामीण कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, संभाग आयुक्त आशीष सिंह और निर्माण से जुड़े अधिकारियों तक शिकायत कर चुके हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और मकानों की मरम्मत का आश्वासन भी दिया है, लेकिन ग्रामीणों की चिंता यह है कि अगर निर्माण पूरा होने से पहले किसी मकान को गंभीर नुकसान पहुंचा या कोई हादसा हो गया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

🧱 10 से 20 किलो के पत्थर गिरने का दावा, बच्चों को बड़ा खतरा

प्रभावित ग्रामीण अंतर सिंह ने उनके पोते का प्रभावित मकान दिखाते हुए कहा कि, “मकान टनल निर्माण स्थल से नजदीक है। यहां एक परिवार के 6 सदस्य रहते हैं और तीन बच्चे भी हैं। ब्लास्टिंग के समय छत, गैलरी और मकान के आसपास पत्थर गिरते हैं। कुछ पत्थरों का वजन 10 से 20 किलो तक होता है, जिससे मकान की छत को नुकसान, सीमेंट कंक्रीट गिरना, दीवारों में दरार आना, गैलरी गिरना जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।”

🏡 घर छोड़कर कैसे चले जाएं?

वहीं, अंतर सिंह के पोते रवि ने बताया कि, “जून महीने से यह समस्या आ रही है। इसकी शिकायत हमने कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, कमिश्नर आशीष सिंह से भी की और ब्लास्टिंग करने वाले अधिकारियों से भी की। ब्लास्टिंग करने वाले अधिकारी कहते हैं कि कम बारूद इस्तेमाल करेंगे और नुकसान नहीं हो इसका ध्यान रखेंगे। कलेक्टर कहते हैं कि कुछ समय के लिए मकान छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहने चले जाएं, हम आपका प्रभावित मकान ठीक करवाएंगे।” इस पर अंतर सिंह कहते हैं कि, “40 किलोमीटर दूर रिश्तेदारों के यहां रहना कैसे संभव है? खेती करेंगे कि दूसरे के यहां रहकर खाएंगे? घर के पशुओं की देखभाल कैसे करेंगे? ब्लास्टिंग से पहले पर्याप्त सूचना भी नहीं दी जाती, यह कैसी योजना है?”

🐄 बर्तन गिरते हैं, पशु भागते हैं, टीन शेड में हो गए छेद

ग्रामीण गोपाल आंजना ने कहा कि, “कभी शाम 6 बजे से ब्लास्टिंग शुरू होती है, तो कभी सुबह-सुबह। कोई समय अगर निश्चित हो या सायरन बजाकर हमें अलर्ट कर दिया जाए तो समझ में भी आता है। धमाका इतना जोरदार होता है कि घर के बर्तन गिरने लगते हैं, पूरा घर हिल जाता है, इसके बाद आसमान से पत्थर गिरते हैं, जिससे बाहर निकलना तक संभव नहीं। अगर कोई बाहर निकला तो जान का खतरा रहता है। पशुओं को बांधने के लिए टीन शेड लगाए थे, पत्थरों से उनमें भी छेद हो गए। गोदाम की दीवारों और कॉलम में दरारें निकलने लगी हैं।”

🔎 14 नवंबर को अधिकारियों ने किया था निरीक्षण

संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने निर्माणाधीन टनल के कट व कवर कार्य का निरीक्षण किया था। संभागायुक्त ने काम की गति धीमी मिलने पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे और दिसंबर की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया था। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि, “ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीणों से चर्चा कर बताया गया है कि प्रभावित मकान ठीक कराए जाएंगे व सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के मकान खाली करवाने का कहा है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे।”

🌊 919.94 करोड़ की कान्हा क्लोज डक्ट परियोजना

कान्हा डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन की सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय और जल प्रबंधन परियोजनाओं में से एक है। कान्हा नदी इंदौर से होकर गुजरती है और अपने साथ शहरी नालों का दूषित पानी का प्रवाह लेकर आती है। यही पानी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के जल को प्रदूषित करता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए कान्हा के पानी को क्षिप्रा के प्रमुख घाटों तक पहुंचने से पहले डायवर्ट करने की योजना बनाई गई है, जो लगभग 919.94 करोड़ रुपये की है। इसकी कुल लंबाई 30.15 किमी है। इसमें भूमिगत टनल 12 किमी व कट एंड कवर 18.15 किमी है।

📍 कान्हा का पानी कहां से आएगा और कहां छोड़ा जाएगा?
  • इस परियोजना के तहत जमालपुरा गांव में कान्हा नदी पर बैराज बनाया जा रहा है।

  • यहां से नदी के दूषित पानी को 30.15 किलोमीटर लंबे बंद डक्ट नेटवर्क के माध्यम से ले जाकर गंभीर बांध के डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जाएगा।

  • 20 जून 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने परियोजना का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे।

  • तब 12 किलोमीटर टनल में 8.15 किलोमीटर खुदाई पूरी हो चुकी थी और कट एंड कवर के 18.15 किलोमीटर हिस्से में 4.5 किमी तक प्रीकास्ट सेगमेंट बिछाए जा चुके थे।

  • परियोजना को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Previous Post

ग्वालियर में सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद सुनवाई: प्रतिमा देवी पर 10 हजार का जुर्माना, कोर्ट ने जताई नाराजगी

Next Post

इंदौर में किराये के मकान पर पुलिस की दबिश: संचालिका समेत 5 लोग हिरासत में, अनैतिक गतिविधि का मामला दर्ज

Related News

उज्जैन

उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी: राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण, शिप्रा तट पहुंची पालकी

November 23, 2026
उज्जैन

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने RAC यात्रियों से पूरा किराया वसूलने पर उठाए सवाल, रेल मंत्रालय को भेजा मांग पत्र

November 23, 2026
उज्जैन

उज्जैन में हरिहर मिलन: भगवान महाकाल ने श्री हरि को सौंपा कार्यभार, रजत पालकी में निकली सवारी

November 23, 2026
उज्जैन

धार्मिक अपडेट: पत्नी के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, लिया भगवान महाकाल का आशीर्वाद

November 22, 2026
उज्जैन

उज्जैन महाकाल पुलिस की कार्रवाई: इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹80,200 का सामान बरामद

November 22, 2026
उज्जैन

उज्जैन कार्तिक मेले में बड़े झूलों का संकट बरकरार: 13 झूलों के लिए तीसरी निविदा में भी नहीं आया टेंडर, महापौर ने कही यह बात

November 22, 2026
Next Post

इंदौर में किराये के मकान पर पुलिस की दबिश: संचालिका समेत 5 लोग हिरासत में, अनैतिक गतिविधि का मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)