उज्जैन: उज्जैन जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आलोक शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजू चौहान के मार्गदर्शन में थाना महाकाल पुलिस टीम को क्षेत्र से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
📋 घटना का विवरण
फरियादी द्वारा सफी की मस्जिद के सामने मीना बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान का संचालन किया जाता है। दिनांक 17.11.2026 को रात्रि में फरियादी दुकान बंद कर घर चला गया था। रात्रि करीब 3:30 बजे पड़ोसी द्वारा दुकान का ताला टूटा होने की सूचना मिलने पर फरियादी मौके पर पहुंचा, जहां दुकान से HP कंपनी का लैपटॉप, चार्जर एवं वाहन चेकिंग में उपयोग किया जाने वाला डायग्नोस्टिक स्कैनर गायब मिला। अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान का ताला तोड़कर उक्त सामग्री चोरी कर ली गई थी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाकाल में अपराध क्रमांक 490/2026, धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🕵️♂️ पुलिस की कार्यवाही
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना महाकाल पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई। विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रिजवान पिता मोहम्मद अकबर, उम्र 20 वर्ष, निवासी सफी की मस्जिद, उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए समस्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।
📦 बरामद सामग्री का विवरण
-
HP कंपनी का काले रंग का लैपटॉप, कीमत लगभग ₹65,000।
-
HP कंपनी का लैपटॉप चार्जर, कीमत लगभग ₹200।
-
वाहन चेकिंग में उपयोग होने वाला XT002 मॉडल का डायग्नोस्टिक स्कैनर सिस्टम, कीमत लगभग ₹15,000।
कुल बरामद मश्रुका: ₹80,200।
⚖️ आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी रिजवान पिता मोहम्मद अकबर, निवासी सफी की मस्जिद, उज्जैन के विरुद्ध थाना महाकाल में पूर्व से आर्म्स एक्ट एवं चोरी सहित अन्य आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
🏅 सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गगन बादल के नेतृत्व में ASI चंद्रभान साहब, प्रधान आरक्षक 422 गोपाल, आरक्षक वीरेंद्र जाट एवं आरक्षक लाड़ की सराहनीय भूमिका रही।




