इंदौर: सोशल मीडिया पर माफिया बनकर रौब जमाने और सड़कों पर बाइक से खतरनाक स्टंट दिखाने का शौक कुछ युवकों को भारी पड़ गया। बाइक से सड़क पर व्हीली करते हुए वीडियो बनाया और उस पर ‘MAFIA INDORE’ लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लेकिन यह दिखावा पुलिस की कार्रवाई के बाद भारी पड़ गया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नरेट इंदौर ने स्टंटबाजों के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद युवकों की दबंगई का अंदाज बदल गया। वीडियो में चार युवक पुलिस के सामने घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं।
🙏 पुलिस के सामने किया दोबारा गलती नहीं करने का वादा
कार्रवाई के बाद युवकों ने साफ शब्दों में कहा कि अब वे सड़क पर स्टंटबाजी नहीं करेंगे, किसी दूसरे की जान जोखिम में नहीं डालेंगे और ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का भरोसा भी दिया।
⚠️ सोशल मीडिया के चक्कर में दूसरों की जिंदगी खतरे में क्यों?
सड़क पर बाइक से स्टंट करना सिर्फ अपनी जान को खतरे में डालना नहीं, बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ है। सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए इस तरह की हरकतें किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं।
पुलिस की कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि सड़क पर स्टंटबाजी और सोशल मीडिया पर दिखावे के नाम पर कानून तोड़ना भारी पड़ सकता है।
MP Ki Awaaz — आपकी आवाज़।
📢 आपके क्षेत्र में कोई घटना, समस्या या जनहित से जुड़ी खबर सामने आए, तो उसका वीडियो और जानकारी हमें जरूर भेजें, ताकि आपकी आवाज़ जिम्मेदार लोगों तक पहुंच सके।







