इंदौर: प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी किष्किंधा धाम मंदिर, रंगवासा, राऊ में प्रदोष पर 1008 तपस्वी ब्रह्मलीन जामवंत दास जी की प्रेरणा से 56 भोग अन्नकूट का आयोजन स्थित किष्किंधा धाम में किया गया। शाम 6:00 बजे आरती की गई, फूलों का श्रृंगार और भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। यह आयोजन गादी धारक सेवक उमंग गिरधारी लाल जी अग्रवाल के सानिध्य में हुआ। उपरोक्त जानकारी रजत गर्ग और कृष्ण गर्ग ने दी।
🙏 गणमान्यजनों की उपस्थिति और महाप्रसादी
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन जी गुप्ता, कैलाश शर्मा जी (पूर्व भाजपा अध्यक्ष, इंदौर) और सचिन जी बंसल (कोषाध्यक्ष, भाजपा इंदौर) ने दर्शन कर एवं भोजन प्रसादी प्राप्त की।
पुजारी श्याम दुबे जी, पंडित ओम शर्मा जी (मानपुर), अनिल पाटीदार जी, महेंद्र राजपूत जी, प्रकाश ठाकुर जी, अंकुर मित्तल जी, निरंजन जी अग्रवाल, नितिन जी पोद्दार, पवन जी सिंघल (DSP) और विवेक जी अग्रवाल सहित राऊ, रंगवासा, मानपुर, महू, धार और इंदौर आसपास के सभी ग्रामीण लोग उपस्थित थे। श्रद्धालुओं ने देर रात तक महाप्रसादी का लाभ लिया।
🌱 महाप्रसादी न छोड़ने और प्लास्टिक मुक्त आयोजन की शपथ
इस अवसर पर रजत गर्ग ने सभी को शपथ दिलाई कि महाप्रसादी को जूठा न छोड़ेंगे एवं प्लास्टिक मुक्त आयोजन करेंगे।






