मध्यप्रदेश के रतलाम से इस वक्त की बड़ी खबर है। UGC के नए नियमों को वापस लेने यानी रोलबैक की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को रतलाम सर्किल जेल से रिहा कर दिया गया है।
दरअसल, महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में रतलाम से भोपाल तक पैदल यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा के दौरान प्रशासन ने इसे बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कल महिपाल सिंह मकराना सहित उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
लेकिन आज उनकी रिहाई के साथ ही इस घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया है।
रिहाई की खबर सामने आते ही करणी सेना के समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि UGC रोलबैक की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि महिपाल सिंह मकराना की रिहाई के बाद रतलाम से भोपाल तक प्रस्तावित पैदल यात्रा और UGC रोलबैक की मांग को लेकर आंदोलन आगे क्या रुख अपनाएगा?
फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।




