लोकेशन… तहसील महू जिला इंदौर
रिपोर्टर…. जितेन्द्र वर्मा
बीजेपी और कैलाश विजयवर्गीय और मेयर ने पूरी मेहनत को मिट्टी में मिला दिया
महू सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की जनता ने बनाया जिसे बीजेपी और बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय और मेयर इन काउंसलिंग ने क्या किया पूरी दुनिया मे 20 साल की मेहनत को मिट्टी में मिला दिया। और अब ये कौनसा शहर बन गया जहां पानी में जहर से लोग मर जाते हैं। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बूथ चलो.गांव चलो के तहत आज चोपडा वाटिका में गठन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि निचले स्तर पर कांग्रेस पार्टी का गठन बहुत जरूरी है। और इसका मुख्य उद्देश्य है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस का विधायक बनाना, साथ ही यह पर जनपद, सरपंच, केंटबोर्ड सभी पदों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय बंनाना है। वही महू में भी गन्ददे पानी की बात को लेकर कहा कि बीजेपी सरकार ने अरबो-खरबो खर्च कर दिया और सभी जगह नल में जहर आ रहा है। इंदौर में 17 लोग मर गए हैं। आगे पटवारी ने कहा सीएम मोहन यादव इंदौर के प्रभारी मंत्री है। लेकिन वे मजे ले रहे है। रेवड़ी खा रहे हैं। हमारी मौत के तांडव पर उनको आनंद आ रहा है।





