सारा तेंदुलकर अपने फैशन से हमेशा ही फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं. सारा भले ही एक्टिंग से दूर हों. लेकिन वो एक्ट्रेस को अपने ड्रेसिंग सेंस से टक्कर देती हैं. इस तस्वीर में सारा का लुक बेहद कमाल का लग रहा है.
सारा ने फॉर्मल लुक को एक बेहतरीन टच दिया है. उन्होंने ब्राउन कलर का ब्लेजर वियर किया है, जिसके साथ डेनिम जींस पेयर अप की है. ब्लेजर के अंदर ठंड से बचने के लिए व्हाइट हाईनेक स्लेटर पहना है और स्नीकर के साथ लुक को कंप्लीट किया है.
सारा के मेकअप की बात करें तो, वो भी काफी सिंपल और ग्लोइंग है, जो सर्दियों के लिए काफी अच्छा है. सारा ने ब्राउन कलर की है लिपस्टिक लगाई है और ब्राउन स्मोकीआई मेकअप किया है, जो काफी सटल लग रहा है
एक्सेसरीज में भी सारा ने काफी क्लासी टच दिया है. उन्होंने अपने लुक को इंहेंस करने के लिए गोल्डन कलर के इयररिंग्स पहने हैं, जो काफी प्यारे लग रहे हैं. वहीं, हाथों में एक ब्रेसलेट और रिंग पहन लुक पूरा किया है.
सारा ने अपने हेयर के साथ कोई एक्सपेरिमेंट नहीं किया है. उन्होंने बालों को सिंपल स्ट्रेट रखा है, जो लुक को क्लासी के साथ ही एलिगेंट भी बना रहा है.
















Users Today : 3
Total Users : 17652
Views Today : 3
Total views : 30875
Who's Online : 0
Server Time : June 28, 2026 4:07 am