आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी जिला आगर महिला मोर्चा, के नेतृत्व में सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर महिला मोर्चा के द्वारा मनाई गई।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साक्षी सकलेचा , महिला मोर्चा प्रभारी आभा अरोड़ा चोपड़ा, जिला मंत्री मीना स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष रेखा यादव, पार्षद रीना जैन,पूनम योगेश योगी मंडल उपाध्यक्ष कमला जी राठौड़, गायत्री विश्वकर्मा चंद्रकला बोडाना आदि कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही। यह जानकारी महेश शर्मा ने दी।





