जेएनयू मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन राहुल गांधी का फूंका पुतला
आगर मालवा। जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को छावनी झंडा चौक पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष साक्षी सकलेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की चुप्पी पर आक्रोश जताते हुए उनके पुतले की चप्पल से पिटाई कर दहन किया। महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन इस मामले में पार्टी की चुप्पी सवाल खड़े करती है।

यह महिलाओं की गरिमा से जुड़ा मामला है, इसमें निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, करणसिंह यादव,आभा चौपडा, हरिनारायण यादव, अशोक प्रजापत, जगदीश गवली, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, सुरेश बैरागी,मनोज परमार,मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत,रेखा यादव,रानुराज नारवाल,रवि फरन्ड,प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





