Breaking
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नागपुर केअस्पतालों में उपचारित बच्चों के स्वास्थ्य की लेंगे जानकारी
परिजनों से करेंगे मुलाकात
सरकार हर कदम पर परिवारों के साथ
अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों का इलाज सरकार ही कराएगी
किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नागपुर में एम्स, न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नागपुर (जीएमसी) में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे
वर्तमान में छिंदवाड़ा के चार बच्चों का इलाज नागपुर में चल रहा है इनमें से दो बच्चे एम्स नागपुर में, एक न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल और एक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नागपुर में भर्ती है
सरकार ने कड़ी कार्यवाही करते हुए तीन अधिकारियों उप औषधि नियंत्रक-नियंत्रण प्राधिकारी औषधि प्रशासन भोपाल शोभित कोष्टा, औषधि निरीक्षक जबलपुर शरद जैन और औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा गौरव शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
फूड एंड ड्रग कंट्रोलर को स्थानांतरित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में छिंदवाड़ा जिले में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर कहा था कि यह सिर्फ आपकी नहीं, मेरी और हम सबकी पीड़ा है। आपके बच्चों का दुख मेरा भी है। वेदना की इस घड़ी में मैं, और पूरी सरकार आपके साथ है।
सभी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
कोई असहाय महसूस न करे ,जनता के सुख-दुख में राज्य सरकार हमेशा सहभागी है।
घटना से पीड़ित परिजन को सभी प्रकार की शासकीय मदद तत्परता से मुहैया कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी दुर्घटनाएं फिर न हों।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।














