Sunday, October 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
जबलपुर में त्योहार से पहले मिलावटखोर सक्रिय, जांच रिपोर्ट में देरी से लैब की कार्यप्रणाली पर उठे सवा... प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेदिक फार्मेसी जल्द होगी शुरू, मरीजों को मिलेंगी आधी कीमत पर दवाइयां लगातार हेडफोन के इस्तेमाल से टिनिटस का खतरा, NESCON 2026 में विशेषज्ञों ने दी सावधान रहने की सलाह व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, किशोरी समेत तीन महिलाएं घायल; आरोपी गिरफ्तार देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश और आंधी का अलर्ट राजकुमार मील के पास पकड़ाया नशा तस्कर, ₹41,000 के गांजे के साथ आरोपी उदय डगला गिरफ्तार राजस्व कार्यों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर शिवम वर्मा ने 8 तहसीलदारों को जारी किया शोकाज नोट... दीपावली से पहले उज्जैन पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, पटाखा दुकानों की जांच और कार्बाइड गन पर सख्त रोक भोपाल में राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम ने बताया श्रीकृष्ण पाथेय और राम वन गमन पथ का विज... स्नातक स्तर पर ही कर सकेंगे रिसर्च, सागर यूनिवर्सिटी के ITEP छात्रों को मिला ICSSR प्रोजेक्ट फंड

कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा: ‘UP में दलित, OBC और अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं’

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 6, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में चोर समझकर एक दलित युवक हरिओम की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की इस बर्बर हत्या से हड़कंप मच गया है. वहीं इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सूबे की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े समुदायों के लिए नर्क बन गया है. जब कुछ हैवान एक दलित व्यक्ति हरिओम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर देते हैं और गर्व से दावा करते हैं कि वे “बाबा के लोग” हैं – मानो ऐसे अत्याचारों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त हो – तो वे चुप क्यों हैं?’.

‘राहुल गांधी आशा की किरण’

इसके आगे कांग्रेस नेता ने पोस्ट में ये भी कहा कि मरते समय पीड़ित युवक हरिओम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेते सुना गया – जो सामाजिक अन्याय का सामना कर रहे लोगों के लिए आशा की एकमात्र किरण हैं.

‘यूपी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई’

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी के तमाम बड़े-बड़े दावों के बावजूद, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. यह साफ है कि भाजपा-संघ (आरएसएस) शासन ने दलितों और शोषितों पर हमला करने वालों को खुली छूट दे रखी है.

‘बाबा वाले लोगों के खिलाफ संविधान ढाल है’

कांग्रेस नेता कहा कि एक बात स्पष्ट है – बाबासाहेब का संविधान इन “बाबा वाले लोगों” के खिलाफ एक ढाल है, जो पिछड़ों और वंचितों को अपमानित करने और गुलाम बनाने पर तुले हुए हैं. नेता ने कहा कि संविधान बचाने की हमारी लड़ाई हरिओम जैसे निर्दोष लोगों की रक्षा की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है.

राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से की बात

इससे पहले इस घटना पर रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने खुद संज्ञान लिया. उन्होंने मृतक के पिता और भाई से फोन पर बात कर उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें सांत्वना दी. सांसद ने परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने कि दलित समाज पर इस तरह की निर्दयता और अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राहुल ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है.

‘यह जंगलराज की सरकार है’

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी फतेहपुर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राय ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह जंगलराज की सरकार है जो योगी बाबा की चल रही है. मार भी रहे हैं और कह रहे हैं कि हम बाबा वाले हैं. उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को न्याय दिलाएंगे. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और लोगों को मार रहे हैं वो किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे.

क्या है मामला

दरअसल ये मामला रायबरेली के फतेहपुर के सदर क्षेत्र का है. यहां तुराबअली गांव में हरिओम नाम का शख्स 2 अक्टूबर की रात अपनी ससुराल जा रहा था. ससुराल ऊंचाहार थाने के नई बस्ती में थी. इसी दौरान रास्ते में हरिओम को डाडेपुर सड़क पर ग्रामीणों ने रोक लिया और चोर समझकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. लोगों ने उसे बेल्ट और लाठियों से बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक के पिता गंगा दीन की तहरीर पर केस दर्ज करआरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके साथ ही रायबरेली एसपी ने इस मामले में एक्शन लेते हुए ऊंचाहार कोतवाल समेत हलका इंचार्ज और 3 पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की है.

Previous Post

केदारनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल, नई तारीखों के लिए करें इंतजार

Next Post

हिमाचल में Coldrif सिरप बैन, Nastro-DS पर भी उत्पादन और बिक्री रोक

Related News

उत्तरप्रदेश

देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश और आंधी का अलर्ट

October 25, 2026
उत्तरप्रदेश

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, रॉन्ग साइड से आ रही कार से भिड़ंत में 2 की मौत

October 24, 2026
उत्तरप्रदेश

50 हजार में बेचता था बीए की फर्जी मार्कशीट, गढ़वाल से लेकर नगालैंड तक जुड़े थे तार; आरोपी गिरफ्तार

October 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

October 24, 2026
उत्तरप्रदेश

देश भर में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

October 23, 2026
उत्तरप्रदेश

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, बहन और ड्राइवर के साथ कोर्ट में हुई पेशी

October 21, 2026
Next Post

हिमाचल में Coldrif सिरप बैन, Nastro-DS पर भी उत्पादन और बिक्री रोक

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)