इंदौर : इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी घटना को लेकर आज इंदौर में कांग्रेसियों ने बड़ा प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांगेसी नगर निगम के मुख्लालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसियों के प्रदर्शन की सूचना पूर्व से ही पुलिस को मिलने से पुलिस ने कार्यालय के बाहर बैरिकेट्स लगातार कांग्रेसियों को बाहर ही रोक दिया, जिससे कांग्रेसी भड़क गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने बैरिकेट्स पर चढ़कर अन्दर घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
इस दौरान कांग्रेसी भड़क गए और पुलिस से उनकी जमकर बहस हो गई। इस दौरान पुलिस ने कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया। कांग्रेसियों ने घंटी बजाकर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया और दूषित पानी से जुड़े मुद्दे में निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रर्दशन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रही। इधर कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही अगर इस मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
















Users Today : 8
Total Users : 18289
Views Today : 8
Total views : 31604
Who's Online : 0
Server Time : July 27, 2026 10:54 am