Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

दिल्ली में क्रूज टूरिज्म की शुरुआत, यमुना में चलेगा लग्ज़री क्रूज, जानें तारीख

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 12, 2026
in दिल्ली/NCR

दिल्ली की यमुना नदी में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू होने वाली है. दिल्ली के सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. पर्यटन, कानून एवं श्रम मंत्री कपिल मिश्रा का दावा है कि यमुना में संचालित होने वाली क्रूज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. सोमवार को मुंबई में क्रूज के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया है. जल्द ही यह क्रूज यमुना नदी में दौड़ता दिखेगा.

माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार के इस कदम से एक बार फिर यमुना नदी को लेकर राजनीतिक तेज होने वाली है. क्योंकि अभी तक यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार और आप के बीच संग्राम छिड़ा हुआ था. ऐसे में यमुना नदी में क्रूज चलाने के फैसले को लेकर सरकार और आप नेताओं में तनातनी देखने को मिल सकती है. हालांकि अभी तक आप की ओर से इस मामले को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि जल्द ही आप यमुना में क्रूज चलाने को दिल्ली सरकार पर बड़ा हमला बोल सकती है.

कपिल मिश्रा ने एक्स पर दी प्रोजेक्ट की अपडेट

कपिल मिश्रा इस प्रोजेक्ट को लेकर कई बार अपडेट दे चुके हैं. नवंबर 2025 में उन्होंने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और अन्य अधिकारियों के साथ सोनिया विहार में निरीक्षण किया था. उस समय जेटी निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और दिल्ली सरकार के बीच एमओयू साइन हो चुका है, जिससे यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से आगे बढ़ रही है. अब उन्होंने 12 जनवरी यानी सोमवार को दोबारा एक्स पर क्रूज की फोटो शेयर कर इस प्रोजेक्ट की ताजा जानकारी शेयर की है.

सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा क्रूज

दिल्ली सरकार के मुताबिक, इस क्रूज सेवा से दिल्लीवासियों को गोवा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे यमुना पर ही क्रूज का आनंद ले सकेंगे. ये क्रूज सेवा सोनिया विहार (वजीराबाद बैराज क्षेत्र) से जगतपुर (शनि मंदिर के पास) तक चलेगी, जो लगभग 4-8 किलोमीटर का रूट कवर करेगा. क्रूज इको-फ्रेंडली और सोलर-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड तकनीक पर आधारित होगा, जो पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा. साथ ही यमुना के इस हिस्से को राष्ट्रीय जलमार्ग-110 (NW-110) के तहत पहले से विकसित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दिसंबर 2025 में क्रूज सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अब जनवरी 2026 में इसके शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

यात्रा के दौरान दी जाएगी दिल्ली के इतिहास की जानकारी

दिल्ली सरकार का दावा है कि यमुना अब सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि एक आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है. क्रूज पर यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिल्ली की इतिहास की जानकारी और मनोरंजन की व्यवस्था होगी. मानसून में सुरक्षा कारणों से सेवा बंद रहेगी. सरकार का लक्ष्य यमुना को साफ-सुथरा बनाते हुए इसे पर्यटन हब में बदलना है. दिल्ली सरकार का दावा है कि इससे लोगों को रोजगार मिलेगा, आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और यमुना भी साफ हो सकेगी.

Previous Post

मध्य प्रदेश: निगम और मंडल अध्यक्षों की घोषणा जल्द, 12+ नाम पक्का

Next Post

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

Related News

दिल्ली/NCR

दिल्ली मेट्रो का नया तोहफा: 9.91 KM लंबा कॉरिडोर और 9 नए स्टेशन; अब ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

January 26, 2026
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग! यमुना में अमोनिया बढ़ने से कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप, 50% तक घटी पानी की सप्लाई

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

WhatsApp पर आए ‘ई-चालान’ के मैसेज से रहें सावधान! एक क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता, दिल्ली में बड़ा खुलासा

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

फिरोजाबाद में भीषण एनकाउंटर: IPS और दारोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला शातिर जानू ढेर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी की जमानत रद्द; फिर जाना होगा जेल

January 23, 2026
दिल्ली/NCR

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो का तोहफा! सुबह 3 बजे से शुरू होगी सर्विस, पार्किंग को लेकर भी DMRC ने जारी किया बड़ा प्लान

January 23, 2026
Next Post

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.