Monday, October 12, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर ने किए महाकाल के दर्शन, होलकर स्टेडियम तैयार मेट्रो निर्माण और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रास्तों के लिए भटक रहे वाहन ... शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के भोजन में निकली छिपकली, 13 बच्चे बीमार होने पर जेपी अस्पताल में भर्... मंत्री चैतन्य काश्यप की मां राजकुँवर बाई काश्यप का निधन, रतलाम में दी जाएगी अंतिम विदाई शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी दिलीप पंडित के खिलाफ मामला दर्ज टीकमगढ़ में पुलिस अधिकारी पर भड़के लोग, 25 साल पुरानी परंपरा को लेकर गरमाया मामला डीडी नगर थाने में दो बहनों ने खुद पर डाला डीजल, पुलिसकर्मियों से हुई झूमाझटकी ट्रैवल मार्ट में टूटे सभी रिकॉर्ड, 10,263 बी2बी बैठकों और 34 देशों की भागीदारी से वैश्विक फलक पर चमक... कोलकाता के कलाकार तराश रहे मां का वही पुराना सौम्य स्वरूप, चांदी के आभूषण चढ़ाने की है अनूठी परंपरा श्योपुर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर, देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

दिल्ली में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग! यमुना में अमोनिया बढ़ने से कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप, 50% तक घटी पानी की सप्लाई

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 24, 2026
in दिल्ली/NCR

यमुना नदी में वजीराबाद के पास कच्चे पानी में अमोनिया का स्तर अचानक बढ़ जाने से दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है. इसकी वजह से वजीराबाद और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का उत्पादन 25 से 50 फीसदी तक कम कर दिया गया है.

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि बुधवार सुबह कच्चे पानी में अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम से ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि प्लांट अधिकतम 1 पीपीएम तक ही अमोनिया को सुरक्षित तरीके से साफ कर सकता है. इससे ज्यादा होने पर पानी को साफ करने में जहरीले केमिकल बनने का खतरा रहता है, इसलिए प्लांट कम क्षमता पर चलाए जा रहे हैं.

जल बोर्ड के अफसरों ने की ये अपील

जल बोर्ड अफसरों के अनुसार, वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई का दायरा 123 वर्ग किमी है. इस प्लांट से नॉर्थ, सेंट्रल और पुरानी दिल्ली सहित कुल 11 विधानसभा क्षेत्रों में पानी सप्लाई किया जाता है. वजीराबाद प्लांट से रोजाना कुल 131 एमजीडी पानी सप्लाई होता है. इसी तरह से चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लॉट से 96 वर्ग किमी एरिया में पानी सप्लाई होता है. इस प्लांट से 9 विधानसभा क्षेत्रों में पानी सप्लाई किया जाता है और प्लांट की कुल क्षमता 95 एमजीडी है.

जल बोर्ड ने कहा है कि हालात सुधरने तक कई इलाकों में कम दबाव से पानी आएगा. लोगों से पानी बचाकर इस्तेमाल करने की अपील की गई है. जरूरत पड़ने पर टैंकर मंगाने के लिए हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क किया जा सकता है.

कौन-कौन से इलाके प्रभावित

वजीराबाद प्लांट से सप्लाई पाने वाले कई इलाके प्रभावित हैं, जिनमें डिफेंस कॉलोनी, मजनूं का टीला, आईटीओ, एनडीएमसी क्षेत्र, एलएनजेपी अस्पताल, राजघाट, पंजाबी बाग, मॉडल टाउन, आजादपुर, शालीमार बाग, वजीरपुर, लॉरेंस रोड और आसपास के इलाके शामिल हैं.

वहीं दक्षिण दिल्ली में मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश और कैंटोनमेंट के कुछ हिस्सों में भी पानी की दिक्कत है. चंद्रावल प्लांट से जुड़े इलाकों जैसे करोल बाग, झंडेवालान, सिविल लाइंस, पटेल नगर, राजेंद्र नगर और शादिपुर में भी असर दिख रहा है.

लोगों को हो रही परेशानी

यूनाइटेड रेजिडेंट्स ज्वाइंट एक्शन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष अतुल गोयल ने बताया कि कई इलाकों में पानी बहुत कम आ रहा है और कुछ जगह पूरी तरह बंद है. अमोनिया और दूसरे प्रदूषक हरियाणा के औद्योगिक इलाकों से यमुना में आते हैं. खासकर पानीपत की डाई फैक्ट्रियों और सोनीपत के नालों से. हालांकि हरियाणा सरकार इन आरोपों से इनकार करती रही है.फिलहाल दिल्ली के लोगों को पानी की किल्लत से राहत के लिए हालात सुधरने का इंतजार करना पड़ेगा.

Previous Post

मुंबई को नए मेयर के लिए करना होगा और इंतजार! टल गया चुनाव, जानें आखिर किस वजह से फंसा पेच?

Next Post

‘कलेक्टर’ वाले बयान पर झुकेंगे नहीं जीतू पटवारी! सीएम मोहन यादव से मुलाकात के लिए मांगा समय, क्या होगा अगला कदम?

Related News

दिल्ली/NCR

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में सील हुईं सैकड़ों अवैध संपत्तियां

October 11, 2026
दिल्ली/NCR

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, राजधानी में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच ट्रैफिक प्रभावित

October 11, 2026
उत्तरप्रदेश

11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

October 11, 2026
दिल्ली/NCR

अभिजीत, आशुतोष और सौरव की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे करेंगे अगुवाई, वीडियो आया सामने

October 10, 2026
दिल्ली/NCR

फ्लाइट से उतारे गए CJP चीफ अभिजीत दिपके और सौरव दास, एयरपोर्ट से ही हिरासत में लिए गए नेता

October 10, 2026
दिल्ली/NCR

CJP प्रदर्शन से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, स्टेडियम और जोन बनाकर रोके गए प्रदर्शनकारी

October 10, 2026
Next Post

'कलेक्टर' वाले बयान पर झुकेंगे नहीं जीतू पटवारी! सीएम मोहन यादव से मुलाकात के लिए मांगा समय, क्या होगा अगला कदम?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)