भोपाल : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रत्यक्ष मुलाकात के लिए समय मांगा है। PM मोदी से CM मोहन की इस्तीफे की मांग करने के बाद अब इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें राज्य में निवेश प्रयासों के वास्तविक परिणामों, विदेश दौरों की उपलब्धियों और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर विस्तृत चर्चा की मांग की गई है।
अपने पत्र में पटवारी ने मुख्यमंत्री को दावोस से स्वदेश लौटने पर बधाई देते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश के लिए घोषित निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार के लक्ष्य केवल घोषणाओं तक सीमित न रहें, बल्कि उनके ठोस और ज़मीनी परिणाम जनता के सामने आएं। उन्होंने कहा कि जनता के धन से किए गए सरकारी और विदेशी दौरों की उपलब्धियां आंकड़ों, परियोजनाओं और क्रियान्वयन के स्तर पर सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि नागरिकों और निवेशकों दोनों का भरोसा शासन व्यवस्था पर बना रहे।
पत्र का सबसे गंभीर हिस्सा प्रशासनिक भ्रष्टाचार से जुड़ा है। जीतू पटवारी ने हाल ही में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के दौरान राज्य के मुख्य सचिव द्वारा की गई कथित टिप्पणी – “मध्यप्रदेश में कोई भी कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करते” — का विशेष रूप से उल्लेख किया है। पटवारी ने इस बयान को प्रशासनिक तंत्र में भ्रष्टाचार के संस्थागत रूप लेने का संकेत बताया है।
















Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:14 am