Monday, October 12, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर ने किए महाकाल के दर्शन, होलकर स्टेडियम तैयार मेट्रो निर्माण और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रास्तों के लिए भटक रहे वाहन ... शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के भोजन में निकली छिपकली, 13 बच्चे बीमार होने पर जेपी अस्पताल में भर्... मंत्री चैतन्य काश्यप की मां राजकुँवर बाई काश्यप का निधन, रतलाम में दी जाएगी अंतिम विदाई शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी दिलीप पंडित के खिलाफ मामला दर्ज टीकमगढ़ में पुलिस अधिकारी पर भड़के लोग, 25 साल पुरानी परंपरा को लेकर गरमाया मामला डीडी नगर थाने में दो बहनों ने खुद पर डाला डीजल, पुलिसकर्मियों से हुई झूमाझटकी ट्रैवल मार्ट में टूटे सभी रिकॉर्ड, 10,263 बी2बी बैठकों और 34 देशों की भागीदारी से वैश्विक फलक पर चमक... कोलकाता के कलाकार तराश रहे मां का वही पुराना सौम्य स्वरूप, चांदी के आभूषण चढ़ाने की है अनूठी परंपरा श्योपुर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर, देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

किसानों को मिलेगा उनकी उपज का वाजिब दाम : मुख्यमंत्री मोहन यादव

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 26, 2025
in मध्यप्रदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जहां भी सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि अथवा रोग के कारण खराब हुई है, ऐसे सभी क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के बाद किसानों को सोयाबीन की फसल की क्षति का समुचित मुआवजा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सोयाबीन की फसल का एमएसपी 5328 रूपये निर्धारित किया गया है। मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी यही रेट दिया जाएगा। किसी भी किसान को घाटा नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में धान पर भी बोनस बढ़ाया गया है। किसानों को भावांतर भुगतान योजना से उनके खाते में बोनस का पैसा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमएसपी से कम दर पर फसल बिकती है तो भावान्तर की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों की जिदंगी बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दी जा रही है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के जीवन में खुशियां लाने के लिए लाड़ली बहनों को दीपावली की भाईदूज से हर माह 1500 रूपये की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास योजनाएं चलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पास धन की कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत जैसीनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि के साथ ही पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश को हम दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पहले नंबर पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए मध्यप्रदेश में किसानों को गाय पालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला खोलने पर किसानों को लभगग 40 लाख रूपये की राशि मुहैया कराई जा रही है। इसमें 10 लाख रूपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिनके घर गाय है, वह गोपाल है, मध्यप्रदेश का हर बच्चा कृष्ण है। भगवान श्रीकृष्ण हो या भगवान श्रीराम इनके जीवन का एक-एक प्रसंग हम सभी को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम दीनदयाल भी है, दीनदयाल यानि गरीब से गरीब आदमी की चिंता करने वाला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी गरीबों की चिंता कर रही है। पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास कर रही है। भगवान श्रीकृष्ण ने गाय और मोर पंख का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौवंश हत्या को प्रतिबंधित करने का सख्त कानून बनाया है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त सजा का प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार ने गाय के संरक्षण के लिए प्रति गाय 40 रूपये प्रतिदिन तक का खर्च बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज मैं बुंदेलखंड की धरती पर आया हूं तो मुझे अत्यंत गौरव महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की यह धरती हीरों, वीरों और महावीरों की धरती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती ने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए देश भक्ति की मिसाल पेश की है।समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता संकल्प कार्यक्रम एवं सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से गैस कनेक्शन घर-घर तक मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसकी शुरुआत आज जैसीनगर से हो रही है।

जैसीनगर का नाम जयशिवनगर और नगर परिषद बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैसीनगर को नगर परिषद बनाने और जैसीनगर का नाम जयशिवनगर रखने की घोषणा की। साथ ही सागर जिले में बेवस नदी परियोजना की स्वीकृति की घोषणा की। वहीं जैसीनगर में महाविद्यालय के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कर उसका नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय के रखने, जैसीनगर में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल बनाने और सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मसुरयाही-तोडा मार्ग लगभग 25 कि.मी. के निर्माण की भी घोषणा की।

सागर की श्रद्धांजलि योजना प्रदेश के लिए बनेगी मॉडल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागर जिले में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के लिए शुरू की गई श्रद्धांजलि योजना संपूर्ण प्रदेश के लिए मॉडल बनेगी। उन्होंने नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं से कहा कि आप सभी और आगे बढ़े इसके लिए राज्य सरकार आपके साथ हमेशा खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत 100 से अधिक लाभान्वित ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह योजना न केवल सागर के लिए बल्कि संपूर्ण प्रदेश के लिए मॉडल बनेगी। इस योजना को प्रदेश में लागू कर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने खेला शतरंज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्र भौतिक सिंह जाट के साथ शतरंज खेला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्वप्रथम सफेद मोहरे को चुना और खेलना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए अच्छी पहल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवर्धन मंदिर में की पूजा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैसीनगर के गोवर्धन टोरी पर स्थित गोवर्धन मंदिर पहुंचकर भगवान गोवर्धन की पूजा कर आरती उतारी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जैसीनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों से मिले और उनकी प्रस्तुति देखकर मंत्रमुग्ध हुए। उन्होंने कलाकारों से चर्चा की और बुंदेली वाद्ययंत्रों और बुंदेली प्रस्तुतियों को सराहा।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश में आज ‘मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इससे राशन लेने वालों की कतार खत्म होगी और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घर-घर तक गैस का वितरण पाईप लाईन से होगा। इस कार्य की भी आज से शुरुआत हुई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से वर्ष में 2 बार ग्राम सभाओं में राशन लेने वाले हितग्राहियों के नामों का वाचन किया जाएगा। हर परिवार को खाद्यान्न की उपलब्धता की एसएमएस के माध्यम से सूचना मिलेगी।

Previous Post

झाबुआ में रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा: अधिकारी और सेल्समैन रंगे हाथों पकड़े गए

Next Post

‘स्वदेशी की ताकत से दुनिया भारत के भरोसे… ‘, CM यादव ने महात्मा गांधी-पंडित उपाध्याय के विचारों पर दिया जोर

Related News

भोपाल

मेट्रो निर्माण और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रास्तों के लिए भटक रहे वाहन चालक

October 11, 2026
भोपाल

शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के भोजन में निकली छिपकली, 13 बच्चे बीमार होने पर जेपी अस्पताल में भर्ती

October 11, 2026
मध्यप्रदेश

मंत्री चैतन्य काश्यप की मां राजकुँवर बाई काश्यप का निधन, रतलाम में दी जाएगी अंतिम विदाई

October 11, 2026
मध्यप्रदेश

शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी दिलीप पंडित के खिलाफ मामला दर्ज

October 11, 2026
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में पुलिस अधिकारी पर भड़के लोग, 25 साल पुरानी परंपरा को लेकर गरमाया मामला

October 11, 2026
मध्यप्रदेश

डीडी नगर थाने में दो बहनों ने खुद पर डाला डीजल, पुलिसकर्मियों से हुई झूमाझटकी

October 11, 2026
Next Post

'स्वदेशी की ताकत से दुनिया भारत के भरोसे... ', CM यादव ने महात्मा गांधी-पंडित उपाध्याय के विचारों पर दिया जोर

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)