Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

लंदन में झंडा विवाद: इस्लामिक हटाया, शेर-सूरज वाला लहराया; अंतर समझें

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 11, 2026
in विदेश

ईरान में इस समय हालात बिगड़ते जा रहे हैं. देश में पिछले दिनों से विरोध प्रदर्शन बढ़ते जा रहे हैं. हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. जमकर ईरानी शासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है. सड़कों पर आगजनी की जा रही है. इस बीच अब सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ईरान का झंडा बदला हुआ दिखाई दे रहा है. एक्स ने ईरान के आधिकारिक झंडे वाले इमोजी को बदलकर ऐतिहासिक शेर-और-सूरज वाला इमोजी कर दिया है.

साथ ही लंदन में भी दूतावास पर लगे ईरान के झंडे को हटाया गया और इसकी जगह ईरान का इस्लामी क्रांति से पहले वाला झंडा फहराया गया. प्रदर्शनकारी ने केंसिंग्टन इलाके में स्थित दूतावास की इमारत के सामने से ऊपर चढ़कर मौजूदा शासन का झंडा हटाया और 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले ईरान की राजशाही से जुड़े ऐतिहासिक प्रतीक को लगा दिया. चलिए जानते हैं कि इन दोनों झंडों के बीच में क्या अंतर है.

क्या है शेर-सूरज का झंडा?

अब ईरानी झंडे कि जगह देश में जो शेर और सूरज का झंडा लगाया जा रहा है इसका अपना एक इतिहास है. शेर और सूरज का यह झंडा लंबे समय तक ईरान की राजशाही से जुड़ा रहा है. साल 1979 की क्रांति तक आधिकारिक रूप से यह झंडा देश में इस्तेमाल किया जाता था. शाह के सत्ता से हटने के बाद, नई धार्मिक नेतृत्व वाली सरकार ने इसकी जगह मौजूदा इस्लामिक रिपब्लिक का झंडा अपनाया था. इसी के बाद अब देश में एक बार फिर यह झंडा लहराया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, ईरान का शेर और सूरज वाले झंडे का इतिहास 3 हजार साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है. इस प्रतीक में शेर ईरान की शक्ति, साहस और पहचान का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि सूरज प्राचीन ईरानी आस्थाओं से जुड़ा है.

क्या है झंडे का इतिहास?

यह झंडा ईरान के कई वंशजों तक चलता रहा. अश्कानियन और सासानी वंश से लेकर सफवी, अफ्शारी और काजार काल तक यह ईरानी झंडों पर मौजूद रहा. समय के साथ युद्धों के दौर में शेर के हाथ में तलवार जोड़ी गई, जो शक्ति और वीरता का संकेत बनी.

साल 1906 की संवैधानिक क्रांति के बाद इसे औपचारिक रूप से ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में शामिल किया गया. हालांकि, 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद इस झंडे को हटा दिया गया और मौजूदा इस्लामिक रिपब्लिक का झंडा अपनाया गया.

दोनों में क्या है अंतर?

ईरान का मौजूदा इस्लामिक झंडा 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद अस्तित्व में आया. इस क्रांति में शाह मोहम्मद रजा पहलवी की सत्ता खत्म हुई और अयातुल्ला खामेनेई के नेतृत्व में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की स्थापना हुई. इसके साथ ही पुराने शेर-और-सूरज वाले झंडे को हटा दिया गया.

साल 1980 में नए झंडे को आधिकारिक रूप से अपनाया गया. झंडे में तीन रंग रखे गए — ऊपर हरा, बीच में सफेद और नीचे लाल. ये रंग पहले भी ईरानी झंडों में मौजूद थे, लेकिन इनके अर्थ को इस्लामी विचारधारा से जोड़ दिया गया. हरा रंग इस्लाम और शहादत का प्रतीक माना गया, सफेद रंग शांति और ईमानदारी का और लाल रंग बलिदान और क्रांति में बहाए गए खून का प्रतीक बना.

हरे और लाल पट्टियों की सीमा पर अल्लाहु अकबर (अल्लाह सबसे महान है) को कूफी लिपि में 22 बार लिखा गया है. इस तरह मौजूदा इस्लामिक झंडा सिर्फ एक राष्ट्रीय प्रतीक नहीं, बल्कि सीधे तौर पर ईरान की इस्लामी क्रांति, धार्मिक शासन और वैचारिक पहचान को सामने रखता है. यही वजह है कि इसके विरोध में आज के आंदोलनों में लोग पुराने शेर-और-सूरज वाले झंडे को फिर से अपना रहे हैं. इस समय माना जा रहा है कि लोग पुराने झंडे को राजशाही की फिर से मांग करते हुए भी अपना रहे हैं.

ईरान में पिछले दिनों से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब बढ़ता जा रहा है. देश में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं. नारेबाजी कर रहे हैं और आगजनी कर रहे हैं. साथ ही देश में इंटरनेट बंद होने के कारण, जिससे ईरानी नागरिक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सेवाओं से कट गए हैं. इसी बीच समाचार एजेंसी एपी (AP) ने रविवार को रिपोर्ट किया कि अब तक जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 116 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,600 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.

अब शेर-सूरज का झंडा लहराने का क्या है मतलब?

शाह के सत्ता से हटने के बाद नई धार्मिक नेतृत्व वाली सरकार ने इसकी जगह मौजूदा इस्लामिक रिपब्लिक का झंडा अपनाया. इस झंडे की धारियों पर कूफी लिपि में अल्लाहु अकबर लिखा गया है. इसके बाद से शेर-और-सूरज का झंडा मुख्य रूप से राजशाही समर्थक समूहों और मौजूदा शासन के विरोध में खड़े ईरानी प्रवासी समुदाय के कुछ वर्गों की ओर से अपनाया जाने लगा. हालिया प्रदर्शनों में यह प्रतीक फिर से सामने आया है, जहां इसके साथ राजशाही की वापसी की मांग वाले नारे भी लगाए जा रहे हैं.

Previous Post

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

Next Post

येशा सागर का WPL में धमाका, जानें कौन हैं ये क्रिकेटर और कपिल शर्मा के साथ उनका जुड़ाव

Related News

विदेश

विदेश मंत्री का आरोप: ईरान प्रदर्शन के नाम पर AI वीडियो से हो रहा दुष्प्रचार

January 15, 2026
विदेश

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

January 14, 2026
विदेश

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

January 13, 2026
विदेश

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

January 12, 2026
विदेश

बगावत में 500 की मौत, ईरान तनाव बढ़ा; ट्रंप की कार्रवाई पर सस्पेंस

January 12, 2026
विदेश

क्यों व्हाइट हाउस में ब्रिटिश राजा के लिए अलग टॉयलेट रखे डोनाल्ड ट्रंप?

January 9, 2026
Next Post

येशा सागर का WPL में धमाका, जानें कौन हैं ये क्रिकेटर और कपिल शर्मा के साथ उनका जुड़ाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.