Monday, April 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ...

बगावत में 500 की मौत, ईरान तनाव बढ़ा; ट्रंप की कार्रवाई पर सस्पेंस

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 12, 2026
in विदेश

ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. देश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इस बीच अब मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है. जानकारी के मुताबिक, अब तक 500 लोगों की मौत हो चुकी है. ईरान में बढ़ती अशांति और मृतकों की संख्या में इजाफे के बीच, लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को चेतावनी दे रहे हैं. उनका कहना है कि अगर ईरान में इसी तरह प्रदर्शनकारियों को मारा जाएगा तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा.

इस बीच अब CNN की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जब मृतकों की संख्या 500 के करीब पहुंच गई है तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रदर्शनों के जवाब में सैन्य और गैर-सैन्य दोनों तरह के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, हाल के दिनों में ट्रंप को संभावित हस्तक्षेप योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई है, जिनमें ईरानी सुरक्षाबलों के खिलाफ लक्षित सैन्य कार्रवाई के ऑप्शन भी शामिल हैं.

500 लोगों की हुई मौत

ईरान में पिछले दो हफ्तों से जारी इस अशांति में अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है और चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका सैन्य हस्तक्षेप करता है तो अमेरिकी सैनिकों और इजराइल को निशाना माना जाएगा. ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, प्रदर्शनों के दौरान अब तक 10 हजार 600 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.

US कैसे करेगा अटैक?

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने रखे गए कुछ विकल्पों में ईरान के सुरक्षाबलों पर हमला करना भी शामिल है, जिनके बारे में अमेरिका का मानना है कि तेहरान उन्हें विपक्षी समूहों को दबाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है. हालांकि, अमेरिकी प्रशासन के अंदर इस बात को लेकर चिंता भी है कि सैन्य हमले का उल्टा असर हो सकता है.

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसे हमले ईरानी सरकार के पक्ष में जनसमर्थन को मजबूत कर सकते हैं या तेहरान की ओर से जवाबी कार्रवाई को उकसा सकते हैं.

हो सकते हैं साइबर अटैक

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ईरान के अंदर हालात बिगड़ने के साथ वो कार्रवाई पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. ईरान के खिलाफ एक्शन लेने के विकल्पों में ईरानी सैन्य ठिकानों या शासन से जुड़े बुनियादी ढांचे के खिलाफ साइबर हमले भी शामिल हैं, जिनका मकसद प्रदर्शनों को दबाने की कोशिशों को बाधित करना होगा.

इसके अलावा अमेरिका अब ईरान में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों या ईरानी अर्थव्यवस्था के सबसे अहम क्षेत्रों—जिनमें ऊर्जा और बैंकिंग शामिल हैं—पर और कड़े प्रतिबंध लगा सकता है.

जल्द करेंगे मीटिंग

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, चर्चा में एक विकल्प सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं, जिनमें स्टारलिंक भी शामिल है, तक पहुंच बढ़ाने का है ताकि सूचना ब्लैकआउट का मुकाबला किया जा सके. तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2022 में ईरान में हुए व्यापक प्रदर्शनों के दौरान इसी तरह का समर्थन दिया था.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप मंगलवार को आगे की रणनीति पर औपचारिक ब्रीफिंग के लिए वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाने वाले हैं. इन विकल्पों को तैयार करने में कई अमेरिकी एजेंसियां शामिल रही हैं.

ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

जहां एक तरफ अमेरिका हस्तक्षेप करने पर विचार कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ ईरान ने भी उसको चेतावनी दी है. तेहरान ने चेतावनी दी है कि वो अमेरिकी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा. ईरान की संसद के नेता और कट्टरपंथी नेता मोहम्मद बाकेर कालिबाफ ने कहा कि अमेरिकी ठिकाने और व्यावसायिक केंद्र उनके निशाने पर होंगे.

कालिबाफ ने कहा, अगर अमेरिका ईरान या कब्जे वाले क्षेत्रों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करता है, तो अमेरिकी सैन्य और शिपिंग केंद्रों को टारगेट माना जाएगा. हम सिर्फ कार्रवाई होने के बाद प्रतिक्रिया देने तक खुद को सीमित नहीं रखेंगे. इसका मतलब है कि अगर अमेरिका अटैक करता है तो फिर ईरान अमेरिकी सैन्य और शिपिंग केंद्रों को टारगेट करेगा.

Previous Post

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

Next Post

प्रियंका-निक की रेड कार्पेट एंट्री, शानदार ट्यूनिंग में ढाए जलवे; फोटोज वायरल

Related News

विदेश

विदेश मंत्री का आरोप: ईरान प्रदर्शन के नाम पर AI वीडियो से हो रहा दुष्प्रचार

January 15, 2026
विदेश

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

January 14, 2026
विदेश

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

January 13, 2026
विदेश

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

January 12, 2026
विदेश

लंदन में झंडा विवाद: इस्लामिक हटाया, शेर-सूरज वाला लहराया; अंतर समझें

January 11, 2026
विदेश

क्यों व्हाइट हाउस में ब्रिटिश राजा के लिए अलग टॉयलेट रखे डोनाल्ड ट्रंप?

January 9, 2026
Next Post

प्रियंका-निक की रेड कार्पेट एंट्री, शानदार ट्यूनिंग में ढाए जलवे; फोटोज वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 4 5 0
Users Today : 0
Total Users : 16450
Views Today :
Total views : 29360
Who's Online : 0
Server Time : April 20, 2026 2:56 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.