Tuesday, November 10, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
शाजापुर जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: रेफर प्रसूता और नवजात की मौत, दूसरी महिला को फर्श पर देना पड... मौसम की बड़ी चेतावनी: आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल... चित्रकूट का ऐतिहासिक 'गधा मेला': 72 हजार रुपये में बिका 'चंकी पांडे', अमिताभ और शाहरुख की कीमत रही 5... सागर में सोमवती अमावस्या पर दर्दनाक सड़क हादसा: एनएच-44 पर ट्रक और अर्टिगा की टक्कर में 4 की मौत, 5 ... अकेले दम पर नदी को जीवन देने वाले युवा बिट्टू तवास खुद हुए संक्रमण का शिकार, फिर भी जारी है सफाई इंदौर में सनसनीखेज वारदात: जन्मदिन की पार्टी का विवाद बना हत्या की वजह, 4 आरोपियों ने रिजवान को उतार... अहमदाबाद में आया ब्रेन स्ट्रोक, एसआईटी की गिरफ्त से पहले ही अस्पताल में शराब माफिया ने तोड़ा दम शहडोल की अनूठी आदिवासी परंपरा: दिवाली की रात से देवउठनी एकादशी तक घर-घर होता है विशेष नृत्य और छाहुर... उज्जैन में सीएम मोहन यादव की दिवाली: ढेंडिया में 2.20 करोड़ के मैरिज गार्डन का लोकार्पण, कुष्ठरोगियो... एसआरके की 'किंग' के गाने पर भड़के बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी: दीपिका पादुकोण की भगवा ड्रेस पर दी कड़...

GST रिफॉर्म: छात्र, किसान और नौकरीपेशा के लिए क्या बदलेगा इस दिवाली?

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 4, 2025
in व्यापार

केंद्र सरकार ने GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) में अब तक का सबसे बड़ा सुधार लागू करने का ऐलान किया है. GST काउंसिल की बैठक के पहेल दिन लिए गए फैसले में टैक्स की मौजूदा चार स्लैब्स को घटाकर सिर्फ दो कर दिया गया है. 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए गए हैं, अब केवल 5% और 18% की दरें रहेंगी. वहीं आज काउंसिल की बैठक का दूसरा दिन है. आज भी कई बड़े ऐलान हो सकते हैं.

सरकार ने इसे “नेक्स्ट-जेनरेशन GST रिफॉर्म” का नाम दिया है, जो 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू होगा. इसका सीधा असर आम जनता, किसानों, छात्रों, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा. सरकार का दावा है कि यह फैसला जीवन यापन को सस्ता बनाने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार देगा.

रोजमर्रा के सामान पर राहत

रसोई से बाथरूम तक रोजाना इस्तेमाल होने वाले कई उत्पादों पर अब महंगा टैक्स नहीं देना होगा. अब हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, टॉयलेट सोप, शेविंग क्रीम और टूथब्रश जैसी चीजों पर 18% की जगह सिर्फ 5% GST लगेगा. इसके अलावा बटर, घी, चीज, डेयरी स्प्रेड, पैकेज्ड नमकीन और मिक्सचर पर टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है. फीडिंग बॉटल, क्लिनिकल डायपर्स और सिलाई मशीनें भी अब कम टैक्स स्लैब में आ गई हैं, जिससे ये सामान अब पहले से सस्ते मिलेंगे.

इलाज और बीमा होगा किफायती

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर लगने वाला 18% GST पूरी तरह से हटा दिया गया है. इससे प्रीमियम भुगतान करने वालों को सीधी राहत मिलेगी. मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन, डायग्नॉस्टिक किट, ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप्स, करेक्टिव स्पेक्टेकल्स और थर्मामीटर पर अब केवल 5% GST लगेगा. यह बदलाव उन लोगों के लिए खास राहत लेकर आया है जो नियमित रूप से मेडिकल उत्पादों और सेवाओं पर खर्च करते हैं.

शिक्षा से जुड़ी चीजें टैक्स मुक्त

बच्चों की पढ़ाई से जुड़े कई सामान अब पूरी तरह टैक्स फ्री हो गए हैं. मैप्स, चार्ट्स, ग्लोब, एक्सरसाइज बुक्स, नोटबुक्स, पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन, पेस्टल और इरेज़र पर पहले 5% या 12% GST लगता था, जो अब शून्य कर दिया गया है. इससे स्कूली शिक्षा से जुड़ी लागत में बड़ी कमी आएगी और अभिभावकों को सीधी राहत मिलेगी.

किसानों को भी बड़ा फायदा

कृषि क्षेत्र पर ध्यान देते हुए सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. अब ट्रैक्टर टायर और पार्ट्स पर GST 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है. ट्रैक्टर पर भी अब 12% की बजाय केवल 5% टैक्स लगेगा. बायो-पेस्टीसाइड्स, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और आधुनिक कृषि मशीनरी को भी अब 5% टैक्स स्लैब में लाया गया है. इससे खेती की लागत में कमी आएगी और किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे.

अब गाड़ियां खरीदना होगा आसान

ऑटोमोबाइल सेक्टर को राहत देने के लिए भी टैक्स दरों में कटौती की गई है. अब पेट्रोल, डीजल और CNG गाड़ियां, जो पहले 28% टैक्स स्लैब में आती थीं, उनमें से कुछ को 18% स्लैब में लाया गया है. तीन-पहिया वाहन, 350cc तक की मोटरसाइकिलें और गुड्स ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल व्हीकल्स पर भी अब 18% GST लगेगा. इससे ऑटो सेक्टर को गति मिलेगी और ग्राहकों के लिए गाड़ियां सस्ती होंगी.

इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण भी होंगे सस्ते

एयर कंडीशनर, 32 इंच से बड़े LED/LCD टीवी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर और डिशवॉशर पर लगने वाला GST अब 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. इससे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की कीमतों में गिरावट आएगी और घरेलू बजट पर बोझ कम होगा.

अब और आसान होगा GST से जुड़ना

सरकार ने केवल टैक्स रेट ही नहीं घटाए, बल्कि पूरी प्रक्रिया को भी आसान और पारदर्शी बनाया है. अब ऑटोमैटिक GST रजिस्ट्रेशन सिर्फ 3 वर्किंग डेज में पूरा हो जाएगा. प्रोविजनल रिफंड और टैक्स क्रेडिट की प्रक्रिया को भी सिस्टम-बेस्ड रिस्क इवैल्यूएशन के ज़रिए सरल और तेज किया गया है. इससे छोटे और मझोले कारोबारियों को ‘Ease of Doing Business’ का वास्तविक लाभ मिलेगा.

दिवाली से पहले देशवासियों को बड़ा तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST काउंसिल के फैसलों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में GST रिफॉर्म की बात की थी. उन्होंने कहा, GST रेट कटौती और प्रक्रियागत सुधारों से देश के नागरिकों, किसानों, MSMEs, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को सीधा फायदा होगा. यह कदम देश में व्यापार को आसान बनाएगा और नागरिकों का जीवन बेहतर करेगा.

Previous Post

फोन रिपेयर पर देने से पहले सोचें, आपकी भी प्राइवेट वीडियो हो सकती है लीक

Next Post

कम हो रही बारिश, पड़ता जा रहा सूखा… अमेजन के जंगलों में क्यों हो रहा ऐसा?

Related News

व्यापार

केरल में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन: कुकिंग ऑयल के दोबारा इस्तेमाल पर 32 लाइसेंस सस्पेंड, 7 हजार स्नैक्स नष्ट

November 9, 2026
व्यापार

एनवीडिया CEO जेनसेन हुआंग पर मंडराया जासूसी का साया: चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ रिश्तों पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की नजर

November 9, 2026
रतलाम

रतलाम सर्राफा बाजार: दीपावली पर MCX में 1 घंटे 10 मिनट का विशेष मुहूर्त सत्र, जानें सोने-चांदी के भाव का पूरा गणित

November 8, 2026
व्यापार

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल: MCX पर सोना ₹1,45,519 और चांदी ₹1,90,000 के पार, जानें अपने शहर के रेट्स

November 5, 2026
व्यापार

ज्वेलर आपको दे रहा है नकली सोना? खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 3 निशान और 6 अंकों का कोड

November 4, 2026
व्यापार

106 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर क्यों बढ़ा दबाव

November 3, 2026
Next Post

कम हो रही बारिश, पड़ता जा रहा सूखा… अमेजन के जंगलों में क्यों हो रहा ऐसा?

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)