Monday, November 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी: राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण, शिप्रा तट पहुंची पालकी एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: खनिज सर्वे से राजस्व तीन गुना करने की तैयारी, 30 हजार करोड़ का लक्ष्य सोने की ज्वेलरी खरीदते समय बरतें सावधानी: MP में सिर्फ 24 कर्मचारियों के भरोसे सैंपलिंग, CAG ने भी उ... भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने RAC यात्रियों से पूरा किराया वसूलने पर उठाए सवाल, रेल मंत्रालय को... इंदौर के 5 साल के अथर्व अग्रवाल का कमाल: कठिन गणितीय कैलकुलेशन से इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम द... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का अहम फैसला: लेखपाल पदोन्नति के लिए लेखा प्रशिक्षण परीक्षा अनिवार्य, पूर्व आद... स्टेशन से जवान को लेकर लौट रहे थे परिजन, 1 युवक गंभीर रूप से घायल शाजापुर में डॉगी रॉकी के जन्मदिन के फ्लैक्स चर्चा में: ‘भौं-भौं मित्र मंडल’ की अनोखी बधाई देख मुस्कु... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग: पहाड़गंज साइड टिकट काउंटर के पास एटीएम चपेट में, कोई हताहत नह... किष्किंधा धाम में अन्नकूट महोत्सव: सजा 56 भोग व फूलों का श्रृंगार, देर रात तक चली महाप्रसादी

बिहार में चुनाव से पहले हाई अलर्ट: पटना और गया एयरपोर्ट से दो संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 9, 2025
in बिहार

बिहार के गयाजी से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने मामले में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पटना एयरपोर्ट में भी एक महिला तीन दिन से लगातार देखी जा रही थी. शक होने पर जब महिला की तलाश ली गई तो पुलिस के होश फाख्ता हो गए.

पहले केस की बात करें तो, गयाजी के गया एयरपोर्ट पर सामान की स्कैनिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली. जिंदा कारतूस मिलने के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. यात्री का नाम अनुज कुमार बताया जा रहा है. वह विष्णुपद थाना अंतर्गत चांद चौरा, ललित नगर का निवासी बताया जा रहा है. आखिर ये शख्स इन कारतूसों से क्या करने वाला था और कहां इन्हें लेकर जा रहा था, इसका पता पुलिस लगाने में जुटी है.

पुलिस ने बताया- गया एयरपोर्ट पर रोज की तरह यात्रियों के सामान की एक्सरे मशीन की मदद से स्कैनिंग की जा रही थी. इसी दौरान यात्रा के लिए जा रहे एक युवक के बैग से दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए. तुरंत इस बात की जानकारी मगध मेडिकल थाना को दी गई.

सूचना मिलने के बाद मगध मेडिकल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने 10 कारतूस की बरामदगी भी मौके से कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया- अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक किस उद्देश्य से कारतूस ले जा रहा था. पुलिस मामले में की पडताल करने में जुटी हुई है.

पुलिस ने संदिग्ध महिला को किया अरेस्ट

वहीं, दूसरे मामले में बुधवार को ही पटना एयरपोर्ट पर एक महिला को भी संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया गया. महिला तीन दिनों से पटना एयरपोर्ट पर घूम रही थी. संदेह होने पर सुरक्षा एजेंसियों ने महिला की तलाशी ली और इस पूरी घटना की सूचना एयरपोर्ट थाने को दी. इस मामले में भी पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

सुरक्षा एजेंसियों को हुआ था शक

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के एयरपोर्ट पर बुधवार को एक महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से यह महिला एयरपोर्ट पर लगातार देखी जा रही थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को उस पर शक हुआ. इसके बाद सीआइएसएफ ने महिला की तलाशी ली. महिला के बैग से तीन मोबाइल फोन, माचिस, पूजा का समान और एक गुड़िया जैसी संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं. इसके बाद सीआइएसएफ ने तुरंत इस बात की जानकारी एयरपोर्ट थाने को दी. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर महिला एयरपोर्ट पर किस उद्देश्य से बार-बार आ रही थी और बरामद सामान का क्या मकसद था?

विधानसभा चुनाव भी हैं नजदीक

विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं. एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था है. ऐसे में संदिग्ध हालत में महिला को हिरासत में लिए जाने की खबर ने सबको चौंकन्ना कर दिया है.

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: न्यायिक अधिकारियों की सीधी भर्ती से जिला जज बनने पर SC ने क्या कहा? जानें पूरा निर्णय

Next Post

‘न्याय दो’ चिल्ला रहा था कातिल बेटा: झूठे आंसुओं से पुलिस को भटकाया, पिता की हत्या का ऐसे खुला राज

Related News

उत्तरप्रदेश

मौसम व आपदा अपडेट: एमपी के 13 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, राजस्थान में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

November 23, 2026
नई दिल्ली

राजस्व बढ़ाने के लिए बस डिपो में पेट्रोल पंप खोलेगा डीटीसी, आईओसीएल से समझौते की तैयारी

November 22, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर, प्रयागराज-वाराणसी से भागलपुर तक बरसेंगे बादल

November 22, 2026
उत्तरप्रदेश

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: यूपी से बंगाल तक बारिश व गरज-चमक के आसार, दिल्ली में कोहरे और सर्दी की दस्तक

November 21, 2026
उत्तरप्रदेश

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का अलर्ट: ओडिशा से करीब 3 लाख लोगों का रेस्क्यू, 45 ट्रेनें रद्द, 100 किमी की रफ्तार से टकराने का अनुमान

November 20, 2026
उत्तरप्रदेश

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने बदला रास्ता, उत्तर भारत में घने कोहरे और कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

November 19, 2026
Next Post

'न्याय दो' चिल्ला रहा था कातिल बेटा: झूठे आंसुओं से पुलिस को भटकाया, पिता की हत्या का ऐसे खुला राज

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)