Saturday, November 7, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर–दाहोद रेल लाइन: टीही–धार ट्रैक पर स्पीड ट्रायल सफल, आदिवासी अंचल में जल्द दौड़ेगी ट्रेन लाड़ली बहनों का इंतजार बढ़ा: 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से खाते में आएगी किस्त, CM मोहन यादव करेंग... भोपाल के 200 साल पुराने मंदिर में विराजे हैं यमदेव: नरक चतुर्दशी पर होता है दीपदान, चढ़ाया जाता है छ... निपानिया जाट में अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी 4 युवकों से भरी कार, ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित ... 'जमकर फोड़ें पटाखे, 3 दिन में कोई पहाड़ नहीं टूटेगा': इंदौर में दीपावली पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बड़ा फैसला: 'पटियाला पैग' समेत 4 गानों की प्रस्तुति पर लगी रो... धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध: पुलिस ने जारी की चेतावनी, हो सकता है गंभीर ... देवास पुलिस में दीपावली का तोहफा: 5 पुलिसकर्मी बने सहायक उप निरीक्षक (ASI), SP आदित्य मिश्रा ने दी ब... सीहोर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाकर बांटी खुशियां, मिठाई वितरण कर लिया आशीर्वाद इंडोरामा सेक्टर-03 में महिला के साथ धक्का-मुक्की, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहु...

‘न्याय दो’ चिल्ला रहा था कातिल बेटा: झूठे आंसुओं से पुलिस को भटकाया, पिता की हत्या का ऐसे खुला राज

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 9, 2025
in मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस पिता ने अपने बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी बेटे ने जमीन के लालच में आकर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी बेटा झूठा दिखावा करते हुए पिता के लिए न्याय की गुहार लगाता रहा, जिससे किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ. लेकिन जब पुलिस ने मामले की परतें खोलीं, तो सच्चाई सामने आते ही हर कोई दंग रह गया.

घटना डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र की है. दो दिन पहले रैपुरा-दुल्लोपुर मार्ग पर 53 वर्षीय भद्दा सिंह का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. शव की हालत देखकर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला माना. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है. परिवार और गांव के लोगों को भी यही विश्वास था कि किसी बाहरी व्यक्ति ने यह घिनौना काम किया है.

कैसे सुलझा ये मर्डर केस?

लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से तफ्तीश शुरू की, तो घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान एक चौंकाने वाली सच्चाई की ओर इशारा करने लगे. पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल्स खंगाले, तो शक का दायरा परिवार के भीतर ही सिमट गया. आखिरकार पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक का खुद का बेटा शिवकुमार और उसका चाचा सिद्धू है.

जांच में सामने आया कि भद्दा सिंह अपनी पैतृक जमीन बेचना चाहता था. लेकिन उसके बेटे शिवकुमार और भाई सिद्धू को यह मंजूर नहीं था. दोनों को डर था कि जमीन बिकने के बाद उन्हें हिस्सा नहीं मिलेगा. इसी नाराजगी ने दोनों के मन में इतना ज़हर भर दिया कि उन्होंने मिलकर भद्दा सिंह की हत्या की साजिश रच डाली. योजना के तहत उन्होंने पिता को घर से बाहर बुलाया और सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया.

हत्या के बाद शिवकुमार ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए पुलिस और मीडिया के सामने पिता की मौत पर आंसू बहाए. उसने कैमरे के सामने कहा, मेरे पिता का किसी से कोई विवाद नहीं था, मुझे सिर्फ न्याय चाहिए. उसकी यह एक्टिंग इतनी प्रभावी थी कि कोई भी उस पर शक नहीं कर सका. लेकिन पुलिस की बारीक जांच ने आखिरकार उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया.

क्या बोले थाना प्रभारी?

शहपुरा थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई थी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सबूत भी बरामद कर लिए हैं.

Previous Post

बिहार में चुनाव से पहले हाई अलर्ट: पटना और गया एयरपोर्ट से दो संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

Next Post

रूह कंपा देने वाला हादसा: इंदौर-खरगोन हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले

Related News

मध्यप्रदेश

लाड़ली बहनों का इंतजार बढ़ा: 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से खाते में आएगी किस्त, CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर

November 7, 2026
धार्मिक

भोपाल के 200 साल पुराने मंदिर में विराजे हैं यमदेव: नरक चतुर्दशी पर होता है दीपदान, चढ़ाया जाता है छाता और लाठी

November 7, 2026
भोपाल

निपानिया जाट में अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी 4 युवकों से भरी कार, ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकले प्रेम सिंह और ज्ञान सिंह

November 7, 2026
देवास

देवास पुलिस में दीपावली का तोहफा: 5 पुलिसकर्मी बने सहायक उप निरीक्षक (ASI), SP आदित्य मिश्रा ने दी बधाई

November 7, 2026
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove_bg":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
देश

सीहोर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाकर बांटी खुशियां, मिठाई वितरण कर लिया आशीर्वाद

November 7, 2026
धार

इंडोरामा सेक्टर-03 में महिला के साथ धक्का-मुक्की, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग

November 7, 2026
Next Post

रूह कंपा देने वाला हादसा: इंदौर-खरगोन हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)