20-21 सितम्बर की मध्यरात्रि जिलेभर में प्रभावी रात्रि गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग—कुल 533 वाहनों की जांच। शहरी क्षेत्र में 316 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 217 वाहनों की चेकिंग—प्रमुख मार्गों, बायपास एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी। नागुखेड़ी बायपास एवं भोपाल बायपास पर 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित थानों पर खड़ी कराई गईं। जिलेभर में 18 गुण्डा एवं 02 हिस्ट्रीशीटर चेक—निगरानीशुदा बदमाशों की उपस्थिति एवं गतिविधियों का सत्यापन
संक्षिप्त विवरण : पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर प्रभावी निगरानी तथा रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी रात्रि गश्त, नाकाबंदी एवं सघन वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में दिनांक 20 एवं 21 सितम्बर 2026 की मध्यरात्रि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख मार्गों, चौराहों, बायपास, प्रवेश-निकास मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान जिलेभर में कुल 533 वाहनों की जांच की गई, जिनमें शहरी क्षेत्र में 316 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 217 वाहन शामिल हैं। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर भी सतर्क निगरानी रखी गई।
थाना सिविल लाइन
नागुखेड़ी बायपास चेकिंग प्वाइंट पर वाहन चे
किंग के दौरान 01 संदिग्ध मोटरसाइकिल को चेक कर दस्तावेज सत्यापन हेतु थाना सिविल लाइन पर खड़ा कराया गया। दस्तावेज सत्यापन उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
थाना बैंक नोट प्रेस भोपाल बायपास पर वाहन चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध मोटरसाइकिलों को चेक कर दस्तावेज सत्यापन हेतु थाना बैंक नोट प्रेस पर खड़ा कराया गया। दस्तावेजों का सत्यापन कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटर चेकिंग
जिला देवास के समस्त थानों द्वारा रात्रि गश्त के दौरान निगरानीशुदा बदमाशों की उपस्थिति एवं गतिविधियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान कुल 18 गुण्डा एवं 02 हिस्ट्रीशीटर चेक किए गए।
देवास पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से रात्रि गश्त, नाकाबंदी, वाहन चेकिंग एवं निगरानीशुदा बदमाशों की चेकिंग निरंतर जारी रखी जा रही है। देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि रात्रि के समय वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 पर दें। आमजन की सतर्कता एवं पुलिस के सहयोग से अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।







