Thursday, June 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

रूह कंपा देने वाला हादसा: इंदौर-खरगोन हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 9, 2025
in मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के महू में इंदौर-खरगोन हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बड़गोंडा थाना क्षेत्र के नांदेड़ ब्रिज के पास हुआ, जहां दो तेज रफ्तार कारें आमने-सामने से टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कार में भीषण आग लग गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद एक कार में फंसे चार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन आग ने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान दो लोग मौके पर ही जिंदा जल गए, जबकि दो अन्य की हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिनकी मौत हुई है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

मंगलवार देर रात हादसे की जानकारी मिलते ही बड़गोंडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तत्काल महू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग मानी जा रही है. बताया गया कि दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कारें कई मीटर तक घिसटती चली गईं. टक्कर के तुरंत बाद लगी आग ने स्थिति को और भयावह बना दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम

घटना के बाद कुछ समय के लिए इंदौर-खरगोन हाईवे पर लंबा जाम लग गया. राहत कार्य और आग बुझाने के बाद पुलिस ने सड़क को फिर से यातायात के लिए खोल दिया. पुलिस ने दोनों कारों को जब्त कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

बड़गोंडा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक साक्ष्यों से लगता है कि यह हादसा लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ है. उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी.

वहीं, स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण के उपाय लागू करने और स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र हादसा-प्रवण है और पहले भी यहां कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. उन्होंने अपील की कि सड़क पर रफ्तार सीमा तय की जाए ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसे न हों.

Previous Post

‘न्याय दो’ चिल्ला रहा था कातिल बेटा: झूठे आंसुओं से पुलिस को भटकाया, पिता की हत्या का ऐसे खुला राज

Next Post

अर्जुन बड़ौद के गड्ढों ने ली एक और जान — ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, पत्नी-बच्चे घायल

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

अर्जुन बड़ौद के गड्ढों ने ली एक और जान — ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, पत्नी-बच्चे घायल

फॉलो करें

0 1 7 6 1 5
Users Today : 4
Total Users : 17615
Views Today : 4
Total views : 30838
Who's Online : 0
Server Time : June 25, 2026 11:22 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.