Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

प्रेमानंद महाराज की प्रेरक कहानी: भ्रष्टाचार से पैसा कमाने वाले का अंत कैसा होता है? जानें, क्या है जीवन का सबसे बड़ा सत्य

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 28, 2025
in धार्मिक

कई बार इंसान भ्रष्टाचार और अनैतिकता से पैसा कमाता है, लेकिन अंतरात्मा इसकी इजाजत नहीं देती है, फिर भी धन के लालच में वह ऐसा करता चला जाता है. इसी को लेकर वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से एक व्यक्ति ने कहा कि अनैतिकता से धन अर्जित करता हूं. पता होता है गलत कर रहा हूं, लेकिन मन संकेत देता है कि सभी कर रहे हैं तो सही ही है. उसकी इस बात पर महाराज ने उसे समझाया. यही नहीं, उन्होंने एक कहानी भी सुनाई और बताया कि एक अपवित्र माया किस तरह सबकुछ खत्म कर देती है.

युवक के सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जो लोग अनैतिकता से धन अर्जित कर रहे हैं वो भोग भी रहे हैं. थोड़ा अपनी आवश्यकताओं को कम करना चाहिए. यदि हम धर्म पूर्वक चलें तो ज्यादा अच्छा रहेगा. हमें बेईमानी और अनैतिकता का धन नहीं लेना चाहिए. जो धन अर्जित कर लिया है उसे गौशाला और बीमार लोगों व फ्री में जहां दवा बांटी जाती है वहां दे देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि हमेशा धर्म पूर्वक कमाना और खाना चाहिए, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो और परिवार सुखी जीवन व्यतीत कर सके. हो सकता है कि आज आपका माहौल बहुत बढ़िया हो सकता है, कल जब इसका परिणाम आएगा वो ठीक नहीं रहेगा इसलिए सभी से प्रार्थना है कि अपने धर्म की कमाई पर नजर रखें और अधर्म से बचने की कोशिश करें.

प्रेमानंद महाराज ने क्या सुनाई कहानी?

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अनैतिक कमाई विष के समान है और वो मार ही देती है. ये सौ फीसदी समझ लेना चाहिए कि अधर्म की कमाई इंसान को मार ही देगी. उन्होंने उदाहरण देते हुए एक कहानी के जरिए समझाया कि एक रास्ते में अशर्फियों की थैली पड़ी हुई थी और उस रास्ते से संत जा रहे थे. वह थैली रज यानी मिट्टी से ढकी हुई थी. उस थैली पर उनका पैर लग गया तो उन्होंने देखा कि ये तो अशर्फियां हैं. शिष्य न देख ले तो उसे फिर से रज से ढक दिया.शिष्य ने कहा कि गुरु जी ये तो कुछ है, तो दौड़कर उसने खोला तो उसमें अशर्फियां थीं. संत ने कहा कि इसे ढक दे मत उठाना, ये जहर है. ये मार डालेगी. ये अपवित्र है.

शिष्य ने कहा कि गुरु जी मुझे इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि ये मार कैसे डालेगी? उन्होंने कहा कि इसे यहीं रख दो और चुपचाप झाड़ी में छुप जाओ. हम आपको दिखाते हैं कि माया कैसे मार डालेगी. जहां जाएगी उसकी बुद्धि भ्रष्ट कर देगी. अपवित्र माया और अधर्म का स्वरूप यही होता है. इसी दौरान चार राज सैनिक घोड़ों पर चढ़कर वहां से निकले, तो एक सैनिक की नजर पड़ गई, वह बोला कि इस पोटली में सैकड़ों अशर्फियां हैं. उसने कहा कि आज हमारे भाग्य खुल गए.

चारों पेड़ के नीचे बैठ गए और कहा कि चार हिस्से कर लिए जाएं. एक ने कहा कि इसमें से चार अशर्फियां निकाल लीजिए और बढ़िया भोजन खरीदकर लाते हैं और उसे पाते हैं. नजदीक में बाजार था तो दो सैनिक चार अशर्फियां लेकर बाजार गए. उन दोनों ने विचार किया कि इसके चार हिस्से क्यों होने चाहिए, इसके तो दो होने चाहिए, जिसमें हम दोनों का हिस्सा हो. एक ने बोला कि भोजन में विष मिला दीजिए. इसे खाकर दोनों मर जाएंगे, फिर दोनों अपना-अपना हिस्सा बांट लेंगे. दोनों सैनिकों ने खुद अच्छा भोजन किया और अपने दो साथियों के लिए विष युक्त भोजन लेकर चल दिए.

उधर, आराम कर रहे दूसरे सैनिकों ने सोचा कि इन अशर्फियों के चार हिस्से कैसे होंगे, बाजार गए दोनों सैनिकों को आते ही मार देंगे, फिर इसके दो हिस्से कर लेते हैं. इस पर दोनों सैनिक राजी हो गए. जैसे ही दोनों सैनिक भोजन लेकर आए वैसे ही उन्हें मार दिया. मारने के बाद दोनों सैनिकों ने भोजन किया, जैसे ही भोजन किया वैसे ही वो दोनों भी मर गए. बाबा जी ने अपने शिष्य से कहा कि देखा न, इस अपवित्र माया ने मार डाला. यहां से भाग चलो इसे मत उठाना. इसलिए अधर्म का पैसा बुद्धि को दूषित करता है.

Previous Post

National Chocolate Day: चॉकलेट के वो 10 रहस्य, जिनसे अनजान होंगे आप, जानकर चौंक जाएंगे

Next Post

स्मार्टवॉच बनी पर्सनल हेल्थ कोच! अब घड़ी बताएगी कब सोना है और कब करनी है एक्सरसाइज, ऐसे रखेगी सेहत का ख्याल

Related News

धार्मिक

मकर संक्रांति को क्यों कहते हैं मोक्ष का द्वार, जानें धार्मिक मान्यता

January 15, 2026
धार्मिक

मकर संक्रांति और पोंगल में फर्क, और क्यों हैं दोनों त्यौहार खास

January 14, 2026
धार्मिक

पूजा और तिल का महत्व: जानें षटतिला एकादशी का सही मुहूर्त

January 13, 2026
धार्मिक

मकर संक्रांति पर बनेगा दुर्लभ योग, इस बार खिचड़ी में है विशेष अक्षय पुण्य

January 12, 2026
धार्मिक

प्रेमानंद महाराज ने समझाया: भगवान हमें पाप करने से क्यों नहीं रोकते

January 11, 2026
धार्मिक

इन 4 राशियों की लड़कियों के लिए इस साल सिर्फ खुशियों और मौज का समय

January 9, 2026
Next Post

स्मार्टवॉच बनी पर्सनल हेल्थ कोच! अब घड़ी बताएगी कब सोना है और कब करनी है एक्सरसाइज, ऐसे रखेगी सेहत का ख्याल

फॉलो करें

0 1 7 2 3 1
Users Today : 7
Total Users : 17231
Views Today : 8
Total views : 30388
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 1:02 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.