नशा मुक्ति अभियान को लेकर एडिशनल एसपी और भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की संयुक्त पहल
कन्नौद। आज दिनांक 11.11.2025 को कन्नौद में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान प्रभारी श्री मोहनलाल गुर्जर ने एडिशनल एसपी श्रीमती सोमैया जैन से सौजन्य मुलाकात की।
बैठक में एडिशनल एसपी महोदया ने नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “यदि गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, तो आने वाली पीढ़ी पर इसका सकारात्मक असर अवश्य दिखाई देगा।”
एडिशनल एसपी महोदया ने आगे कहा कि पंचायत स्तर पर अथवा नगर पंचायतों में नशा मुक्ति अभियान चलाकर समाज को नशे से मुक्त करने का प्रयास किया जाए।
इस अवसर पर श्री मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि ट्रस्ट राष्ट्रीय स्तर पर इस दिशा में कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ सके।
















Users Today : 20
Total Users : 19418
Views Today : 21
Total views : 32871
Who's Online : 0
Server Time : August 25, 2026 7:57 am