Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

सर्द हवाओं की फिरकी से कांपा MP, भोपाल-इंदौर में बढ़ी ठिठुरन

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 28, 2025
in इंदौर

अमूमन ठंड के सीजन में परंपरागत रूप से उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाएं ग्वालियर के रास्ते आती रही हैं। जिसके चलते ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे पहले शीतलहर की स्थिति बनती थी। उसके बाद भोपाल एवं अन्य शहरों में ठंड के तेवर धीरे-धीरे तीखे होते थे, लेकिन इस बात मौसम का कुछ अलग ही रंग नजर आ रहा है। ग्वालियर में रात के तापमान में अभी तक अपेक्षाकृत गिरावट नहीं हुई है, जबकि राजगढ़, भोपाल, इंदौर में नवंबर के बाद दिसंबर में भी शीतलहर का प्रभाव देखा जा रहा है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजस्थान पर लगातार एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। उसके प्रभाव से सर्द हवाएं ग्वालियर तक पहुंचने के पहले ही मुड़कर मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। इस वजह से उत्तर की अपेक्षा प्रदेश का पश्चिमी एवं दक्षिणी क्षेत्र अधिक ठंडा बना हुआ है। इसके अलावा ला-निना प्रभाव भी इस बार भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

वर्ष-2001 से 2005 तक भोपाल में नवंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2001 30 9.4
2002 30 11.9
2003 15 13.5
2004 30 11.8
2005 10 11.4

वर्ष-2021 से 2025 तक भोपाल में नवंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2021 12 11.2
2022 27 9.8
2023 14 12.8
2024 29 8.2
2025 17 5.2

वर्ष-2001 से 2005 तक भोपाल में दिसंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2001 22 7.0
2002 28 9.9
2003 29 6.6
2004 11,13,27 9.8
2005 26 7.0

वर्ष-2021 से 2025 तक भोपाल में दिसंबर में रात का सबसे कम तापमान

 

वर्ष तारीख
2024 16 3.3
2025 27 4.6

अभी भी बना है प्रति चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के पूर्व निदेशक डॉ. डीपी दुबे ने बताया कि नवंबर माह से राजस्थान में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसकी वजह से उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाएं ग्वालियर तक पहुंचने के पहले ही मुड़कर प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। इस वजह से प्रदेश का पश्चिमी क्षेत्र उत्तरी क्षेत्र की तुलना में लगातार सर्द बना हुआ है। प्रति चक्रवात अभी भी बना हुआ है। इसके अलावा इस बार पश्चिमी विक्षोभ भी कम संख्या में उत्तर भारत पहुंचे। जो आए भी उनकी तीव्रता कम रही है।

वर्ष-2001 से 2005 तक इंदौर में नवंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2001 30 9.3
2002 30 11.2
2003 13 13.0
2004 30 9.0
2005 11 9.8

वर्ष-2021 से 2025 तक इंदौर में नवंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2021 15 13.5
2022 26 11.2
2023 27 14.6
2024 23 11.6
2025 16 6.4

वर्ष-2001 से 2005 तक इंदौर में दिसंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2001 23 5.8
2002 28 8.4
2003 29 5.5
2004 12 8.6
2005 17 5.6

वर्ष-2021 से 2025 तक इंदौर में दिसंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2021 21 6.5
2022 08 10.1
2023 20 11.6
2024 11 8.6
2025 19 4.1

ला निना का भी असर

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के साथ ही इस बार राजस्थान की तरफ से भी शुष्क एवं सर्द हवाएं लगातार चल रही हैं। इस वजह से राजगढ़, भोपाल एवं इंदौर में रात के तापमान में लगातार कमी बनी हुई है। साथ ही इस बार ला निना का असर भी प्रभावी है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रहने की संभावना है।

वर्ष-2001 से 2005 तक ग्वालियर में नवंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2001 28,30 8.1
2002 27 9.4
2003 30 6.7
2004 30 10.8
2005 19 9.9

वर्ष-2021 से 2025 तक ग्वालियर में नवंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2021 24,25 8.0
2022 28 8.0
2023 25 9.4
2024 30 9.4
2025 26 9.3

वर्ष-2001 से 2005 तक ग्वालियर में दिसंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2001 14 2.6
2002 29 6.5
2003 30 5.6
2004 28 4.3
2005 16 3.9

वर्ष-2021 से 2025 तक ग्वालियर में दिसंबर में रात का सबसे कम तापमान

वर्ष तारीख तापमान (°C)
2021 19,20 1.8
2022 26 3.6
2023 20 5.7
2024 07 1.1
2025 27 6.7

क्या है मौसम पर ला निना प्रभाव

ला नीना प्रशांत महासागर की एक जलवायु घटना है, जहां मध्य और पूर्वी प्रशांत में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से कम हो जाता है। जिससे वैश्विक मौसम पैटर्न बदल जाते हैं। भारत में अक्सर मानसून के दौरान अधिक बारिश, तथा सर्दियों में उत्तर भारत में ज़्यादा ठंड और बर्फबारी होती है, जबकि दक्षिण-पूर्व एशिया और इंडोनेशिया में ज़्यादा नमी और आस्ट्रेलिया में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

Previous Post

सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, MP में 4500 बाल वाटिकाओं से होगी स्मार्ट पढ़ाई

Next Post

चर्चित ऑनलाइन चक्रा कांड में हाटपीपल्या पुलिस का शिकंजा और कसा, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

Related News

इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
इंदौर

फेसबुक पर सीरियल का अगला एपिसोड दिखाने के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका

September 12, 2026
इंदौर

इंदौर में साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी, ज़ोन-02 की साइबर टीम को दिया विशेष प्रशिक्षण

September 9, 2026
इंदौर

इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति

August 11, 2026
इंदौर

पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं

August 10, 2026
इंदौर

🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज

June 20, 2026
Next Post

चर्चित ऑनलाइन चक्रा कांड में हाटपीपल्या पुलिस का शिकंजा और कसा, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.