Sunday, November 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाला बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार: खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवा... मंडला के जंगल में वन माफिया का कहर: मेंढ़ा व छपरतला बीट में सैकड़ों कीमती पेड़ कटे, निगरानी पर सवाल इंदौर में पैशन फ्रूट की खेती व प्रोसेसिंग से नया मुकाम: स्वाति नामदेव ने शुरू किए उत्पाद, 7 साल तक ब... जबलपुर हाईकोर्ट की अतिथि विद्वानों पर अहम टिप्पणी: सीधे नियमितीकरण से इनकार, अलग संवर्ग बनाकर समायोज... सांची चेतीयागिरि विहार समारोह के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा 2-2 मिनट का ... एमपी में राशन कार्ड का डिजिटल वेरिफिकेशन शुरू: आधार व समग्र आईडी में एक ही मोबाइल नंबर जरूरी, भोपाल ... छिंदवाड़ा के पलक वाडिवा व अमन धुर्वे का भारतीय शूटबॉल टीम में चयन: काठमांडू में दिखाएंगे अंतरराष्ट्र... ग्वालियर के जनकगंज में चार मंजिला मकान में भीषण आग: 5 घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों के नुकसान का... सागर के कूडो खिलाड़ी मोहम्मद सोहेल खान ने जीते तीन स्वर्ण: लगातार 25वां राष्ट्रीय गोल्ड मेडल हासिल क... मध्य प्रदेश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री राजा नरेशचंद्र: सिर्फ 13 दिन रहे सीएम, क्यों बनाई राजनीति ...

MP हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: वैवाहिक स्थिति से परिचित वयस्कों के बीच सहमति से बने संबंधों पर आपराधिक केस सही नहीं, मिली अग्रिम जमानत

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
November 20, 2026
in जबलपुर

जबलपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के एक मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि जब दो वयस्क व्यक्ति एक-दूसरे की वैवाहिक स्थिति से पहले से परिचित हों और इसके बावजूद आपसी सहमति से संबंध बनाते हैं, तो बाद में शादी का वादा पूरा नहीं करने के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज कराना कानूनन सही नहीं माना जा सकता। जस्टिस प्रदीप मित्तल की एकल पीठ ने इस टिप्पणी के साथ याचिकाकर्ता को अग्रिम जमानत दे दी।

🚔 लिव-इन में रहने वाली महिला ने दर्ज कराया था मामला

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का यह मामला है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि याचिकाकर्ता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 69, 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया था।

📄 अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका

मामला दर्ज होने के बाद युवक की ओर से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता राजेश नेमा ने बताया, “शिकायतकर्ता महिला की उम्र 37 वर्ष है और उसकी शादी 2011 में हुई थी। महिला अपने पति के साथ नहीं रहती थी, इसके कारण पति से 2024 में तलाक हुआ। याचिकाकर्ता का विवाह 2019 में हुआ था और दोनों एक-दूसरे की वैवाहिक स्थिति के बारे में जानते थे। दोनों 2018 से एक-दूसरे के संपर्क में आए और लिव-इन रिलेशनशिप में दोनों साथ रह रहे थे।”

👶 लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान बच्ची का जन्म

अधिवक्ता राजेश नेमा ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया, “दोनों के संबंध से एक पुत्री का जन्म हुआ है। बच्ची के जन्म प्रमाण-पत्र में पिता के रूप में याचिकाकर्ता का नाम दर्ज है। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ और महिला की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई, जिसमें शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया।”

बच्ची की कस्टडी को लेकर याचिकाकर्ता ने फैमिली कोर्ट में भी मामला दायर किया था। वन स्टॉप सेंटर में काउंसलिंग के दौरान शिकायतकर्ता ने दोनों के लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और बच्ची के जन्म की बात स्वीकार की थी।

🏛️ हाईकोर्ट ने टिप्पणी के साथ दी अग्रिम जमानत

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि बच्ची की कस्टडी को लेकर विवाद और 20 लाख रुपए की मांग पूरी कराने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से FIR दर्ज कराई गई है।

जस्टिस प्रदीप मित्तल की एकल पीठ ने कहा, “शादीशुदा वयस्कों के बीच सहमति से बने संबंध शोषण का आधार नहीं बन सकते। शादी का वादा पूरा नहीं करने के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज कराना कानूनन सही नहीं माना जा सकता।” सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को अग्रिम जमानत का लाभ दे दिया। शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता प्रियंका मिश्रा ने पक्ष रखा।

Previous Post

छिंदवाड़ा में निजी ट्यूबवेल खनन पर लगी रोक: जल अभावग्रस्त घोषित हुआ जिला, बिना अनुमति बोरिंग करने पर होगी 2 साल की जेल

Next Post

इंदौर में कम्युनिटी कैमरों से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा: गोमा की फेल से हुई अभियान की शुरुआत, सीधे थाने से होगी निगरानी

Related News

जबलपुर

जबलपुर हाईकोर्ट की अतिथि विद्वानों पर अहम टिप्पणी: सीधे नियमितीकरण से इनकार, अलग संवर्ग बनाकर समायोजन का सुझाव

November 22, 2026
जबलपुर

न्यायपालिका में AI की भूमिका पर जबलपुर में मंथन: चीफ जस्टिस कोगजे व जस्टिस बागची बोले- तकनीक सहायक बने, मानवीय विवेक का विकल्प नहीं

November 21, 2026
जबलपुर

जबलपुर में काशी एक्सप्रेस से फर्जी टीटीई गिरफ्तार: नौकरी नहीं मिली तो रात 2 बजे यात्रियों को जगाकर मांगने लगा टिकट

November 21, 2026
जबलपुर

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अपात्र नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों को उपयुक्त कॉलेजों में शिफ्ट करने के मॉड्यूल को मिली अंतरिम मंजूरी

November 20, 2026
जबलपुर

जबलपुर के सिहोरा में कोदो की रोटी खाने से बिगड़ी एक ही परिवार के 7 लोगों की तबीयत: मेडिकल कॉलेज रेफर, फूड पॉइजनिंग की आशंका

November 20, 2026
जबलपुर

देवउठनी ग्यारस एवं तुलसी विवाह पर जरूरतमंद बुजुर्ग माताओं को साड़ी भेंट कर बांटी खुशियां, अनीता दुबे की मानवीय पहल बनी प्रेरणा

November 20, 2026
Next Post

इंदौर में कम्युनिटी कैमरों से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा: गोमा की फेल से हुई अभियान की शुरुआत, सीधे थाने से होगी निगरानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)