Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

हिमाचल में पैराग्लाइडिंग हादसा! बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने वाली कनाडा की मेगन एलिजाबेथ का शव धौलाधार की तलहटी में मिला, हादसे की जांच शुरू

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 21, 2025
in हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की धौलाधार की पहाड़ियों में लापता हुई कनाडा की पैराग्लाइडर पायलट मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट्स का शव मिल गया है. मैगन एलिज़ाबेथ का शव धौलाधार की तलहटी में बरामद हुआ है. कांगड़ा की एडीएम शिल्पी वेक्टा ने बताया कि 19 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि 27 वर्षीय ओटावा निवासी मैगन एलिज़ाबेथ ने बीड़-बिलिंग से सोलो फ्लाइट भरी थी, लेकिन उड़ान के दौरान वह ऊंचाई वाले इलाके में रास्ता भटक गईं और धौलाधार की पहाड़ियों में लापता हो गईं.

सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को आदी हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों की ओर रवाना किया. सुबह के समय हेलीकॉप्टर की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इलाके में घने बादल और ऊंचाई के कारण ऑपरेशन बेहद कठिन था. हेलीकॉप्टर वहां लैंड नहीं कर सका, जिसके चलते टीम को एयरड्रॉप किया गया.

कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने महिला पैराग्लाइडर को मृत अवस्था में ढूंढ निकाला. शव को कांगड़ा लाया गया है और टांडा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है. एडीएम शिल्पी वेक्टा ने बताया कि यह सोलो फ्लाइंग थी, इसलिए मामले की जांच की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

कैसे हुआ रेस्क्यू?

मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट्स ने शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी. लापता होने की जानकारी होने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. प्रशासन को आशंका थी कि वो ऊपरी धर्मशाला या त्रिउंड क्षेत्र में फंस गई होंगी.

निर्धारित समय पर लैंडिंग न करने पर बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन (BPA) ने प्रशासन को सूचना दी. इसके बाद खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. कांगड़ा की एडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि बीपीए को निजी हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन चलाने की विशेष अनुमति दी थी. बीड़-बिलिंग से लेकर धर्मशाला तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

रविवार सुबह से निजी हेलीकॉप्टर के माध्यम से हवाई खोज अभियान शुरू किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस दल, बीपीए सदस्य और पहाड़ी बचाव टीम भी सर्च अभियान में जुटे थे. इसके बाद उनका शव धौलाधर की तलहटी में मिला.

बीड़-बिलिंग क्यों है पैराग्लाइडर की पहली पसंद?

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडर्स के लिए जन्नत माना जाता है. यह पैराग्लाइडिंग क्षेत्र अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है. यहां मौसम में अचानक बदलाव के कारण पैराग्लाइडर पायलटों के फंसने या रास्ता भटकने की संभावना बनी रहती है.

कांगड़ा जिले में जोगिंदर नगर घाटी के पश्चिम में मौजूद गांव बीड़ अपनी धौलाधर पहाड़ी की खूबसूरत रेंज के लिए मशहूर है. इस जगह को भारत का पैराग्लिडिंग कैपिटल भी कहा जाता है. ईको टूरिज्म के लिए मशहूर बीड़ में ही पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाता है.

इसमें तमाम पैराग्लाइडर्स पूरी दुनिया से यहां पहुंचते हैं और हवा में करतब दिखाते हैं. पैराग्लिडिंग की टेकऑफ साइट बिलिंग में है और लैंडिंग साइट बीड़ में है. इसलिए इसे ‘बीड बिलिंग’ के नाम से जाना जाता है.

Previous Post

प्रदूषण पर राजनीति तेज! AAP और दिल्ली सरकार में ठनी, मंत्री सिरसा बोले- ‘आर्टिफिशियल रेन का जहाज तैयार, बस बादल आने का इंतजार’

Next Post

रोजी-रोटी पर संकट: ‘हार्ट अटैक परांठे वाले’ को धमकी! दुकान बंद कराने की साजिश? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, इंसाफ के लिए लगाई गुहार

Related News

हिमाचल प्रदेश

कुल्लू-मनाली में ट्रैफिक का नरक: 300 मीटर की दूरी 5 घंटे में हुई पूरी, थक-हारकर पैदल ही होटलों की ओर भागे पर्यटक

January 26, 2026
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल न्यू ईयर धमाका: नालागढ़ में थाने के पास ब्लास्ट, इमारतों को नुकसान

January 1, 2026
हिमाचल प्रदेश

जनता को सुविधा, सरकार को नुकसान! रस्मार्ट बस सेवा से रोज़ हो रहा ₹20 लाख का घाटा, सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा

October 29, 2025
हिमाचल प्रदेश

BJP की धमकी पूरी! लैंड रेगुलराइजेशन बिल पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

October 28, 2025
हिमाचल प्रदेश

फारूक अब्दुल्ला का सनसनीखेज बयान: ‘BJP ने हमें राज्यसभा सीट के लिए डील ऑफर की थी, जिसे हमने ठुकरा दिया

October 25, 2025
हिमाचल प्रदेश

J-K राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने कांटे की टक्कर में मारी बाजी, कहाँ से आए वो 4 रहस्यमय वोट? सियासत में भूचाल

October 25, 2025
Next Post

रोजी-रोटी पर संकट: 'हार्ट अटैक परांठे वाले' को धमकी! दुकान बंद कराने की साजिश? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, इंसाफ के लिए लगाई गुहार

फॉलो करें

0 1 7 2 2 8
Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:21 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.