Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में ट्रैफिक का नरक: 300 मीटर की दूरी 5 घंटे में हुई पूरी, थक-हारकर पैदल ही होटलों की ओर भागे पर्यटक

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 26, 2026
in हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मनाली और कुल्लू घाटी में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी ने जहां पर्यटन कारोबार में नई रौनक ला दी है, वहीं जमीनी हालात आम लोगों और सैलानियों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं. तीसरे दिन भी मनाली में ट्रैफिक जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है. राष्ट्रीय राजमार्ग NH-3 पर हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बर्फ जमी होने और वाहनों के फिसलने से लंबा जाम लगा रहा. हालात इतने खराब रहे कि 300 मीटर का सफर तय करने में लोगों को चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा. कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं और सैकड़ों पर्यटक घंटों जाम में फंसे रहे.

4-5 घंटे तक पैदल चल रहे पयर्टक

जाम की वजह से कई पर्यटकों को अपने वाहन सड़कों पर छोड़कर बर्फ पर पैदल चलना पड़ा. भारी सामान और बच्चों के साथ पर्यटक चार-पांच घंटे तक पैदल चलते हुए किसी तरह अपने होटलों तक पहुंचे. वीडियो अपने आप में हालात की गंभीरता को बयां कर रहे हैं, जहां पर्यटक सूटकेस और बैग कंधों पर उठाकर बर्फीली सड़कों पर चलते नजर आए.

कुल्लू में 582 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

भारी बर्फबारी और बारिश का असर बुनियादी सुविधाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है. जिला कुल्लू में 582 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं, जबकि 81 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं. कई इलाकों में लोगों को बिजली और पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. हालांकि, बीते शनिवार को NH-3 को मनाली तक बहाल कर दिया गया था, लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पाई है.

कब तक सुधरेंगे मनाली के हालात?

मौसम खराब होता देख सोमवार भी कई पर्यटक मनाली से अपने घरों की ओर रवाना हुए, लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों वाहन अब भी मनाली क्षेत्र में फंसे हुए हैं. वहीं रोजाना भारी संख्या में पर्यटकों का मनाली आना जारी. पर्यटन के लिहाज से यह बर्फबारी जहां राहत बनकर आई है. वहीं अव्यवस्थित ट्रैफिक, बिजली-पानी की बाधित आपूर्ति और ठप सुविधाओं ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालात सामान्य होने में अभी और वक्त लग सकता है.

बर्फ पर नहीं चल पा रही कार

जाम में फंसे पर्यटक रवि ने बताया कि वह अपने घर लौटना चाहते हैं, लेकिन भारी ट्रैफिक और बर्फबारी के कारण फंसे हुए हैं. उनके परिवार को लग रहा है कि वह जानबूझकर देरी कर रहे हैं, जबकि उनकी कार बर्फ में चल नहीं पा रही है. सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है और पहाड़ी इलाकों में वाहन फिसलने का भी खतरा बना हुआ है.

रवि ने बताया कि उसका तीन दिन रुकने का प्लान था, जो अब पूरा हो चुका है और होटल से चेक-आउट का समय भी आ गया है, लेकिन वह समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसी स्थिति में बाहर कैसे निकलें? वह अपनी कार छोड़कर जाना नहीं चाहते, इसलिए उन्हें मजबूरन एक और दिन रुकना पड़ सकता है. काम पर वापस लौटने की चिंता के चलते वह काफी परेशान हैं.

20KM पैदल चल मनाली पहुंचा पर्यटक

एक अन्य पर्यटक ने बताया कि मनाली में हालात बेहद खराब हैं और वह पिछले दो दिनों से फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि मजबूरी में उन्होंने अपनी कार नीचे ही खड़ी कर दी और कुल्लू के पास से करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर मनाली पहुंचे. अब हालात न सुधरने के कारण उन्हें वापस पैदल ही लौटना पड़ रहा है.

पर्यटक ने कहा कि यहां भारी जाम लगा हुआ है और कई वाहन दो-दो दिनों से एक ही जगह खड़े हैं. पुरुषों के लिए हालात किसी तरह संभल जाते हैं, लेकिन महिलाओं और बच्चों को खाने-पीने और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि वे 22 तारीख की रात मनाली पहुंचे थे. फिलहाल मनाली आने से बचें और स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं. उन्होंने यह भी बताया कि यहां होटलों की भारी कमी है. उनकी बुकिंग भी रद्द कर दी गई है और होटल प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल उनके पास बिल्कुल भी जगह उपलब्ध नहीं है.

पिता की तबीयत खराब, नहीं मिल रहा इलाज

पर्यटक शुबर्तो ने बताया कि वह और उनका परिवार इस समय बेहद परेशान है. उनके पिता की तबीयत भी ठीक नहीं है, जिन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वे मनाली में फंसे हुए हैं और लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. शुबर्तो के अनुसार, वे सुबह 7-8 बजे से ही निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सड़कों पर वाहनों के फंसे होने के कारण आगे बढ़ना संभव नहीं हो पा रहा है.

उन्होंने बताया कि मॉल रोड से सामान लेकर पैदल यहां तक पहुंचना काफी कठिन रहा. हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. शुबर्तो ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस मदद नहीं मिली है. यदि सड़कों की समय पर सफाई हो जाती तो हालात कुछ आसान हो सकते थे, लेकिन फिलहाल उन्हें हर व्यवस्था खुद ही करनी पड़ रही है.

Previous Post

घर लौट रहा था JEE छात्र, लेकिन रास्ते में ही खत्म कर ली जिंदगी; कोटा रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव

Next Post

चंडीगढ़ को लेकर रहेंगे, चाहे एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़े: गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

Related News

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल न्यू ईयर धमाका: नालागढ़ में थाने के पास ब्लास्ट, इमारतों को नुकसान

January 1, 2026
हिमाचल प्रदेश

जनता को सुविधा, सरकार को नुकसान! रस्मार्ट बस सेवा से रोज़ हो रहा ₹20 लाख का घाटा, सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा

October 29, 2025
हिमाचल प्रदेश

BJP की धमकी पूरी! लैंड रेगुलराइजेशन बिल पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

October 28, 2025
हिमाचल प्रदेश

फारूक अब्दुल्ला का सनसनीखेज बयान: ‘BJP ने हमें राज्यसभा सीट के लिए डील ऑफर की थी, जिसे हमने ठुकरा दिया

October 25, 2025
हिमाचल प्रदेश

J-K राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने कांटे की टक्कर में मारी बाजी, कहाँ से आए वो 4 रहस्यमय वोट? सियासत में भूचाल

October 25, 2025
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! क्रॉस वोटिंग ने पलटा खेल, रोमांचक सीट पर खिला ‘कमल

October 24, 2025
Next Post

चंडीगढ़ को लेकर रहेंगे, चाहे एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़े: गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 2 7
Users Today : 3
Total Users : 17227
Views Today : 3
Total views : 30383
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 4:11 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.