पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ पर हक को लेकर पिछले कई दशकों से दोनों राज्यों के बीच विवाद चल रहा है. अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिर से इस विवाद को हवा दे दी है. पंजाब के होशियारपुर में गणतंत्र दिवस समारोह पर झंडा फहराने के दौरान भाषण देते हुए मुख्यमंत्री मान ने एक बार फिर से चंडीगढ़ पर दावा कर दिया.
पंजाब के वीर योद्धाओं को नमन
भगवंत मान ने कहा, आज 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर वीर पंजाबियों और समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. देश की आजादी में पंजाब के वीर योद्धाओं द्वारा दी गई महान कुर्बानियों को नमन. देश की सुरक्षा, प्रभुसत्ता और एकता की रक्षा में पंजाब हमेशा अग्रणी रहा है और आगे भी रहेगा.
स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है पंजाबियों का इतिहास
उन्होंने कहा, देश के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर होशियारपुर में आयोजित समारोह में भाग लिया. भारत का गौरव तिरंगा ध्वज फहराया. परेड की सलामी ली और शहीदों की अतुलनीय कुर्बानियों को याद किया. देश की आजादी का संघर्ष हो या संविधान की रक्षा, पंजाबियों का योगदान इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है. शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही आज हम एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक देश में सांस ले पा रहे हैं.
भाईचारा, एकता और प्रेम हमेशा बना रहे
सीएम मान ने कहा कि दुआ करते हैं कि भारत का संविधान सदैव कायम रहे और हमारा आपसी भाईचारा, एकता और प्रेम हमेशा बना रहे. उन्होंने लोगों से अपील की, आइए गणतंत्र दिवस के मौके पर शहीदों से प्रेरणा लेते हुए देश की प्रगति में अपना-अपना योगदान देने का संकल्प करें. जनहित में निरंतर फैसले लेते हुए हम पंजाब को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं. यह जीवन इसी तरह देश सेवा के प्रति समर्पित रहे.
















Users Today : 30
Total Users : 18456
Views Today : 35
Total views : 31809
Who's Online : 0
Server Time : August 1, 2026 3:26 pm