Sunday, April 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: विदेश में बैठे 61 गैंगस्टर रडार पर, सबसे ज्यादा USA में छिपे; जानें पूरी लिस्ट

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 24, 2026
in पंजाब

पंजाब पुलिस ने पिछले दिनों गैंगस्टर विरोधी अभियान चलाया तो 3 दिन के इस स्पेशल ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान से कई बड़ी जानकारी सामने आईं. सबसे अहम जानकारी यही रही कि हाई-प्रोफाइल 61 गैंगस्टर्स विदेश में रहकर अपने साथियों की मदद से अपना नेटवर्क चला रहे हैं. सबसे अधिक गैंगस्टर्स अमेरिका में रहते हैं. अब ये पुलिस की रडार पर आ गए हैं.

इस ऑपरेशन का मकसद संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़ी हथियारों की सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षित ठिकानों और संचार नेटवर्क को खत्म करना था. इस ऑपरेशन के जरिए करीब 12,000 पुलिसकर्मियों ने पूरे राज्य में 2 हजार से अधिक जगहों पर छापे मारे. इस ऑपरेशन में 61 विदेशी गैंगस्टरों द्वारा चलाए जा रहे अलग-अलग संगठनों से जुड़े होने के आरोप में 3,256 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.

अमेरिका में छिपे सबसे अधिक गैंगस्टर्स

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​की ओर से तैयार की गई मोस्ट वांटेड लिस्ट से यह पता चला है कि सबसे अधिक गैंगस्टर अमेरिका में छिपे हुए हैं और इनकी संख्या 17 बताई गई है. इस लिस्ट के अनुसार, अमेरिका के बाद, सबसे अधिक 9 गैंगस्टर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से अपना धंधा चला रहे हैं. इसके बाद कनाडा से 6 तो जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम से पांच-पांच गैंगस्टर्स ऐसा कर रहे हैं.

साथ ही 5 अन्य गैंगस्टर्स यूरोप के अन्य देशों से रैकेट चला रहे हैं, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल में भी तीन-तीन गैंगस्टर्स हैं. एशियाई देशों में भी कई गैंगस्टर्स छुप कर अपना धंधा चला रहे हैं. थाईलैंड और मलेशिया में दो-दो गैंगस्टर अपना सिंडिकेट चला रहे हैं, जबकि इंडोनेशिया, पाकिस्तान, इटली और ब्राजील में एक-एक ने शरण ले रखी है और वहीं भारत में अपना धंधा चलाने में लगे हैं.

सबसे अधिक गैंगस्टर्स माझा क्षेत्र के लोग

इसमें अहम बात यह है कि इन 61 नामों में से सबसे अधिक लोग 36 माझा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि शेष राज्य के अन्य हिस्सों से जुड़े हुए हैं. इनमें से 4 मोस्ट वांटेड तो अन्य राज्यों के हैं, इसमें राजस्थान भी शामिल है. हरविंदर सिंह संधू उर्फ ​​रिंदा, जो नांदेड़ का रहने वाला है और इसके बारे में दावा है कि वह पाकिस्तान में लाहौर के पास कहीं छिपा हुआ है.

खुफिया जानकारी के आधार पर तैयार की गई AGTF लिस्ट से यह भी पता चलता है कि इन लोगों के गैंग में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल थे, जिन्हें मंगलवार को शुरू किए गए 72 घंटे के ऑपरेशन के दौरान हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार किया गया.

3 हजार से अधिक लोग किए गए गिरफ्तार

जिन गैंगस्टर्स के अमेरिका में छिपे होने का शक है, उनमें सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़, गौरव पटियाल उर्फ ​​लकी पटियाल, दलबीर सिंह उर्फ ​​दलबीरा या बीरा, गुरदेव सिंह उर्फ ​​जैसल, सतबीर सिंह उर्फ ​​सत्ता नौशेरा, गुरलाल सिंह उर्फ ​​गुल्लू, गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी, हुसनदीप सिंह उर्फ ​​हुसन, जरमनजीत सिंह मल्ही, करमवीर सिंह-पवित्तर प्रीत सिंह उर्फ ​​पवित्तर, राजेश कुमार उर्फ ​​सोनू खत्री, रणदीप मलिक, शमशेर सिंह उर्फ ​​गढ़गज सिंह या शेरा और यादविंदर यादा शामिल हैं.

ऑपरेशन के बारे में पंजाब पुलिस ने बताया कि इस दौरान 4,281 लोगों को हिरासत में लिया गया, और इसमें से 3,256 को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों में से 80 घोषित अपराधी भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि 25 से अधिक लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन में इनके पास से 69 हथियार, 6.5 किलो हेरोइन, 10.5 किलो अफीम, 5,092 नशीली गोलियां, 72 किलो पॉपी हस्क (Poppy straw known as opium straw) और ड्रग्स का 2.69 लाख रुपये बरामद किया गया.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने कहा कि 61 गैंगस्टरों में से 23 के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किए गए हैं.

Previous Post

शंकराचार्य विवाद पर बढ़ा सियासी पारा: कांग्रेस ने ‘पोस्टर वॉर’ से सरकार को घेरा, तीखे हमलों से मचा हड़कंप

Next Post

फिरोजाबाद में भीषण एनकाउंटर: IPS और दारोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला शातिर जानू ढेर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

Related News

पंजाब

चंडीगढ़ को लेकर रहेंगे, चाहे एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़े: गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

January 26, 2026
पंजाब

पंजाब में दहला रेलवे ट्रैक: फतेहगढ़ साहिब में जोरदार धमाका, 12 फीट लंबी पटरी उड़ी; गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश की आशंका

January 24, 2026
पंजाब

गुरसिमरन सिंह मंड को रॉकेट लांचर व हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला

October 30, 2025
पंजाब

पंजाब को मिला देश का नया Industrial Capital का दर्जा, मान सरकार की नीतियों से पंजाब बनेगा अब भारत का नया Manufacturing Destination

October 30, 2025
पंजाब

टोल टैक्स से मिलेगी मुक्ति! पंजाब का ये टोल प्लाजा अब होने जा रहा बंद, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

October 28, 2025
पंजाब

पंजाब वासियों के लिए CM मान ने किए ऐलान, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए अहम फैसले

October 28, 2025
Next Post

फिरोजाबाद में भीषण एनकाउंटर: IPS और दारोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला शातिर जानू ढेर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 5 4
Users Today : 8
Total Users : 16554
Views Today : 8
Total views : 29495
Who's Online : 0
Server Time : April 26, 2026 11:21 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.