Friday, October 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
निलंबित हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की खुली पोल, देवास में पत्नी, मां और बेटी के नाम मिली करोड़ों की सं... छिंदवाड़ा में ओबीसी समाज का बड़ा आंदोलन, 27 प्रतिशत आरक्षण बहाली को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मांगें पूरी न होने पर भड़का गुस्सा, अस्पताल में भर्ती छात्रा और बिगड़े हालातों के बीच आंदोलन तेज अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंची रतलाम की ऐतिहासिक पहचान, जीआई टैग के साथ मिल रही वैश्विक प्रसिद्धि देवास नाका, मूसाखेड़ी और सत्यसाईं चौराहे पर फ्लायओवर निर्माण में देरी, दिसंबर 2026 तक पूरा होने का ल... देवी-देवताओं की पूजा न करने की शपथ पर बोले सपा नेता, कहा- 'मैं हिंदू था, हिंदू हूं और रहूंगा' एनएसजी मुंबई की टीम ने संभाला महाकाल मंदिर में मोर्चा, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़ा लंबे समय से फरार आरोपी, डकैती की योजना और नकबजनी के मामले दर्ज तेजाजी नगर पुलिस ने शातिर नकबजन गैंग का किया पर्दाफाश, 2.50 लाख के गहने और बाइक जब्त तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 लोगों की मौत और सैकड़ों घर जमींदोज

ट्रंप के फार्मा टैरिफ बम से धराशाई हुआ शेयर बाजार, कुछ ​​ही मिनटों में 4 लाख करोड़ खाक

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 26, 2025
in इंदौर

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी फार्मा टैरिफ बम से भारत का शेयर बाजार धराशाई होता दिखाई दे रहा है. सबसे ज्यादा नुकसान फार्मा स्टॉक्स हो रहा है. सन फार्मा से लेकर डॉ. रेड्डीज के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. ट्रंप के ऐलान के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि शेयर बाजार में लगातार 6वें दिन भी गिरावट देखने को मिल सकती है. बाजार खुलने के बाद कुछ ऐसा ही हुआ. जहां सेंसेक्स में 450 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी 110 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी जा रही है. ट्रंप ने फार्मा के अलावा किचन कैबिनेट, फर्नीचर और हैवी ट्रक पर भी टैरिफ लगाया है, लेकिन सबसे ज्यादा टैरिफ फार्मा पर है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

शेयर बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में लगातार 6वें दिन गिरावट देखने को मिल रही है. ट्रंप के टैरिफ बम की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 380 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 80,778.02 अंकों पर काराेबार कर रहा है; जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 451 अंकों की गिरावट के साथ 80,708.34 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 में भी करीब 110 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है और 24,779.65 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी करीब 132 अंकों की गिरावट के साथ 24759 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंच गया था. जानकारों की मानें तो कारोबारी सत्र के दौरान शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स में गिरावट और भी बढ़ सकती है.

फार्मा स्टॉक्स हुए धराशाई

फार्मा स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई हेल्थकेयर 1043 अंक यानी 2.37 फीसदी की गिरावट के साथ 42,944.17 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. शेयरों की बात करें तो सन फार्मा के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. जबकि डॉ. रेड्डीज के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. बायोकॉन के शेयर में 2.37 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. कैप्लिन प्वाइंट के शेयर करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. सोलारा और वॉकफार्मा के शेयर में 5-5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. न्यूलैंड, पॉलीमेड, स्टार, केपीएल के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रह है.

निवेशकों को मोटा नुकसान

बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों को भी मोटा नुकसान हो चुका है. बीएसई के आंकड़ों को देखें तो एक दिन पहले बीएसई का मार्केट कैप 4,57,356,69.91 करोड़ रुपए था, जोकि कारोबारी सत्र के दौरान 4,53,441,73.1 करोड़ रुपए से भी नीचे आ गया था. इसका मतलब है कि कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई के मार्केट कैप को करीब 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. यही निवेशकों का भी नुकसान है. जानकारों की मानें तो कारोबारी सत्र के दौरान इस नुकसान में इजाफा भी हो सकता है.

Previous Post

पाकिस्तान में चलता है ‘कछुए’ की स्पीड से इंटरनेट! भारत में उड़ती है 5G की स्पीड

Next Post

यहां जमकर पी जा रही है टैक्स फ्री शराब, GenZ की वजह से बना बड़ा रिकॉर्ड

Related News

इंदौर

देवास नाका, मूसाखेड़ी और सत्यसाईं चौराहे पर फ्लायओवर निर्माण में देरी, दिसंबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य

October 23, 2026
इंदौर

कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़ा लंबे समय से फरार आरोपी, डकैती की योजना और नकबजनी के मामले दर्ज

October 23, 2026
इंदौर

तेजाजी नगर पुलिस ने शातिर नकबजन गैंग का किया पर्दाफाश, 2.50 लाख के गहने और बाइक जब्त

October 23, 2026
इंदौर

इंदौर में जल्द बनेगी नई ई-चार्जिंग पॉलिसी, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव

October 22, 2026
इंदौर

मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रस्तुत करेंगे सेमीकंडक्टर विजन, प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय आयोजन

October 22, 2026
इंदौर

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक, ड्रग्स और बदमाशों पर शिकंजा कसने के आदेश

October 22, 2026
Next Post

यहां जमकर पी जा रही है टैक्स फ्री शराब, GenZ की वजह से बना बड़ा रिकॉर्ड

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)