Monday, October 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
मात्र 24 घंटे में पकड़ा शातिर चोर, मोटरसाइकिल चोरी और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा ट्रैफिक साथी ऐप से मिलीं 1900 से ज्यादा शिकायतें, नो-पार्किंग और लावारिस वाहनों पर त्वरित कार्रवाई सीएम मोहन यादव ने नलखेड़ा में किए मां बगलामुखी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना अवैध शराब कांड में मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल समेत 10 गिरफ्तार, 7.25 लाख का माल जब्त पैसर्व कंपनी ने विकसित किया आधुनिक ड्रोन ऑपरेटिंग सिस्टम, अब खुद रास्ता तय करेंगे मिलिट्री ड्रोन चाकूबाजी में घायल युवक इब्राहिम की हमीदिया में मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव "कलयुग के राक्षस सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं", करैरा रामकथा में बोले धीरेंद्र शास्त्री बड़वानी में छात्रों पर मेहरबान हुए मुख्यमंत्री, संवाद करने वाले हर विद्यार्थी को 10-10 हजार की घोषणा मध्य प्रदेश के 300 से अधिक उमराह यात्री मक्का-मदीना में फंसे, दोगुना हुआ वापसी का किराया जनता तक पहुंचेगी योजनाओं की सौगात, मंत्रियों और सांसदों के कामकाज का होगा डिजिटल प्रदर्शन

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड का दोषी कौन? एक और बच्चे की मौत से संख्या हुई 11, देर से जागी सरकार ने क्लीन चिट देने के बाद बैठाई जांच

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 4, 2025
in मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप कांड का मामला गर्माया हुआ है. शनिवार को एक और बच्चे की मौत होने से आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है. इस पूरी घटना को लेकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार भी सवालों के घेरे में है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि क्या सरकार अब भी और बच्चों के मरने का अंतजार कर रही है? आखिर Nextro DS सिरप पर बैन क्यों नहीं लगाया जा रहा है? क्या अभी भी रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा?

छिंदवाड़ा मामले को लेकर वैसे तो भाजपा सरकार कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन शनिवार को एक और बच्चे की मौत ने उन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं इतने बड़े मामले के बाद अभी तक मुख्यमंत्री या कोई अन्य मंत्री छिंदवाड़ा नहीं पहुंचा है. स्थानीय लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार पहले इस मामले को ठंडा करने की कोशिश कर रही है, जिससे की जब मौके पर जाया जाए तो उन्हें विरोध का सामना नहीं करना पड़े. इसके अलावा यहां तक कि कमलनाथ और नकुलनाथ जैसे स्थानीय नेताओं ने भी सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट कर सरकार से सवाल किए, लेकिन कोई पीड़ित परिवार से मिलने नहीं गया.

देर से जागी सरकार, कई मौतों के बाद सिरप पर लगाया बैन

छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी हैं. अभी भी 12 बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बच्चों की मौत के बाद और विपक्ष के हंगामे के बाद राज्य की भाजपा सरकार ने Coldrif कफ सिरप को प्रदेशभर में बैन कर दिया है. एक महीने तक इसे रहस्यमयी बीमारी बताया जाता रहा, लेकिन जांच में सामने आया कि बच्चों की मौत का कारण जहरीला सिरप ही था.

रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 480 गुना ज्यादा जहर

Coldrif सिरप की लैब रिपोर्ट में सामने आया है कि इसमें मौजूद डायएथिलीन ग्लाइकोल की मात्रा मानक से 480 गुना ज्यादा थी जहां यह मात्रा अधिकतम 0.10% होनी चाहिए, वहीं सिरप में 48% पाई गई. इसी वजह से बच्चों की किडनी फेल हुई और जान चली गई. स्थानीय डॉक्टरों का कहना है कि इन दवाओं को कैसे बच्चों के लिए पास किया गया है यह सोचने का विषय है.

Nextro DS सिरप पर अभी नहीं लगा बैन, रिपोर्ट का इंतजार

इस पूरे मामले में जहां Coldrif सिरप पर बैन लग गया है, वहीं Nestra DS सिरप पर अब तक कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. स्टेट फूड एंड ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि सिरप की जांच जारी है और रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. सवाल उठ रहे हैं कि संदेह होने के बावजूद सिरप को पहले ही बैन क्यों नहीं किया गया?

4600 बच्चों की स्क्रीनिंग, 12 का इलाज जारी

परासिया SDM शुभम यादव ने बताया कि अब तक 5 साल से कम उम्र के 4600 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 4411 की रिपोर्ट सामान्य है। बाकी रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है. 12 बच्चों का इलाज चल रहा है, जिनमें 4 जिला अस्पताल में और 8 नागपुर में भर्ती हैं. अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी है, लेकिन किसी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, क्योंकि परिजन तैयार नहीं हुए.

पहले डिप्टी सीएम ने दी थी क्लीन चिट, अब बनी जांच कमेटी

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड की शुरुआत में डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कफ सिरप कंपनी को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री ने Coldrif पर बैन लगा दिया. अब राज्य स्तर पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है और तमिलनाडु में स्थित सिरप बनाने वाली फैक्ट्री की भी जांच हो रही है. माना जा रहा है कि इस कंपनी पर बड़ा एक्शन हो सकता है.

कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस ने इस मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने कहा कि यह हत्या का मामला है और ड्रग कंट्रोलर की लापरवाही सामने आई है, जिस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार को स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा ले लेना चाहिए. कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि आखिर इस पूरे मामले का दोषी कौन है?

Previous Post

बिना FASTag वाले वाहन चालकों के लिए राहत, अब डबल नहीं, केवल इतना देना होगा टोल

Next Post

आज का भारत कौशल को प्राथमिकता देता है… युवाओं के साथ ‘संवाद’ में बोले पीएम मोदी

Related News

देवास

मात्र 24 घंटे में पकड़ा शातिर चोर, मोटरसाइकिल चोरी और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा

October 26, 2026
आगर

सीएम मोहन यादव ने नलखेड़ा में किए मां बगलामुखी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

October 26, 2026
देवास

अवैध शराब कांड में मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल समेत 10 गिरफ्तार, 7.25 लाख का माल जब्त

October 26, 2026
भोपाल

चाकूबाजी में घायल युवक इब्राहिम की हमीदिया में मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव

October 26, 2026
मध्यप्रदेश

“कलयुग के राक्षस सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं”, करैरा रामकथा में बोले धीरेंद्र शास्त्री

October 26, 2026
मध्यप्रदेश

बड़वानी में छात्रों पर मेहरबान हुए मुख्यमंत्री, संवाद करने वाले हर विद्यार्थी को 10-10 हजार की घोषणा

October 26, 2026
Next Post

आज का भारत कौशल को प्राथमिकता देता है… युवाओं के साथ ‘संवाद’ में बोले पीएम मोदी

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)