Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

800 पुश-अप्स वाले भाई के साथ, छोटा भाई T20 में चमका

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 6, 2026
in खेल

कहते हैं बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह… जी हां, कुछ ऐसी ही स्टोरी है क्रिकेट के फिलिप्स ब्रदर्स की. फिलिप्स ब्रदर्स यानी कि ग्लेन फिलिप्स और डेल फिलिप्स. छोटे भाई डेल फिलिप्स का नाम आपने भले ही उतना ना सुना हो लेकिन ग्लेन फिलिप्स के नाम से पूरी तरह वाकिफ होंगे. व्हाइट बॉल क्रिकेट में ग्लेन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अहम सदस्य हैं. वो IPL भी खेलते हैं, जहां गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं. ग्लेन फिलिप्स की गिनती दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में होती है. हालांकि, अभी जो चर्चा में हैं, वो डेल फिलिप्स हैं, जिन्होंने सुपर स्मैश में अपनी सबसे बड़ी T20 इनिंग को अंजाम दिया है.

36 गेंदों में बना दिया अपना सबसे बड़ा T20 स्कोर

6 जनवरी को ऑकलैंड और ओटागो के बीच खेले सुपर स्मैश के 11वें मैच में डेल फिलिप्स की ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिली. उन्होंने ऑकलैंड के लिए ओपनिंग करते हुए सिर्फ 45 मिनट में ही वो कर दिखाया, जो अपने T20 करियर में पहले कभी नहीं किया था. डेल फिलिप्स ने सिर्फ 36 गेंदों में अपनी सबसे बड़ी T20 इनिंग खेली. उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए ओटागो के खिलाफ 77 रन बनाए, जो कि उनके T20 करियर का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 65 रन का था.

डेल फिलिप्स ने कहां कितने रन बनाए?

ओटागो के खिलाफ 77 रन की पारी खेलने के बाद डेल फिलिप्स के सुपर स्मैश में 147 रन हो गए हैं. ये रन उन्होंने 4 मैचों की 3 पारियों में जमाए हैं. वो फिलहाल सुपर स्मैश में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. वहीं अगर उनके T20 करियर की बात करें तो उनके अब 44 मैचों की 38 पारियों में 663 रन हो गए हैं.

फिलिप्स की इनिंग का ऑकलैंड को क्या फायदा हुआ?

डेल फिलिप्स के 77 रन की बड़ी पारी की बदौलत ऑकलैंड ने ओटागो के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर पूरे 200 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए ओटागो की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 15.1 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह से ऑकलैंड ने ये मैच 88 रन से जीत लिया.

एक दिन में कितने पुश अप लगाते हैं ग्लेन फिलिप्स?

छोटे भाई डेल फिलिप्स का कमाल और धमाल तो आपने देख लिया. मगर क्या आप जानते हैं कि उनके बड़े भाई ग्लेन फिलिप्स कितने फिट हैं? इतने फिट कि कहा जाता है कि वो एक दिन में 800 तक पुश अप लगाते हैं. इस बात का खुलासा न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने किया था. उन्होंने कहा था कि ग्लेन फिलिप्स अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करते हैं और एक दिन में 800 पुश अप लगाते हैं. उनके सिक्स पैक्स एब्स भी हैं.

ग्लेन फिलिप्स लगातार अपने फिटनेस से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. उसे देखकर भी उनकी फिट बॉडी का पता चलता है. ग्लेन फिलिप्स को अपने इस फिटनेस का फायदा फील्ड पर भी होता दिखा है. खासकर तब जब वो फील्डिंग कर रहे होते हैं. वो अपने लपके हैरतअंगेज कैच से हमेशा सबको चौंकाते रहे हैं.

Previous Post

पवन सिंह को गले लगाकर उजैर बलोच की गर्लफ्रेंड ने दी खास सलाह

Next Post

MP के जज की बर्खास्तगी निरस्त, SC ने दी बड़ा संदेश: गलत फैसला सिर्फ सजा का कारण नहीं

Related News

खेल

U19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नया खतरा, पुणे में जन्मा खिलाड़ी दिल्ली में प्रशिक्षित

January 15, 2026
खेल

48 घंटे में जीरो से हीरो, न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने 23 मिनट में जीत दिलाई

January 14, 2026
खेल

बांग्लादेश में गुस्साए मोहम्मद नबी, बोले- मुस्तफिजुर रहमान से मेरा कोई लेना-देना नहीं

January 13, 2026
खेल

क्रिकेट धमाका: सरफराज खान ने ठोके 303 रन, 21 छक्के; अब उंगली में चोट

January 12, 2026
खेल

558 रन के धमाके के बाद टीम इंडिया में चुना गया बल्लेबाज, पंत की हुई जगह

January 11, 2026
खेल

3 साल बाद विराट कोहली का बड़ा कमबैक, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

January 9, 2026
Next Post

MP के जज की बर्खास्तगी निरस्त, SC ने दी बड़ा संदेश: गलत फैसला सिर्फ सजा का कारण नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.