Tuesday, August 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

ट्रंप ने किया बाजार का मूड ऑफ, नवरात्र के पहले ही दिन हुआ मोटा नुकसान

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 22, 2025
in व्यापार

22 सितंबर भारत के लिए बड़ा एति​हासिक दिन है. आज यानी सोमवार से जीएसटी 2.0 लागू हो गया. कई घरेलू सामानों के अलावा कारें, इश्योरेंस पॉलिसीज आदि सामान सस्ते हो गए. उम्मीद थी कि इसका असर शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो H-1B visa पर जो शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया है. उसने बाजार का मूड पूरी तरह से ऑफ कर दिया. बाजार खुलने के मात्र दो मिनट के अंदर सेंसेक्स में 475 अंकों की गिरावट देखने को मिली. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 1.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया. ट्रंप के फैसले के बाद आईटी कंपनियों को इमिग्रेशन चार्ज के रूप में ज्यादा भुगतान करना होगा. जिसकी वजह से विदेशी जमीन पर कंपनियों की कॉस्ट में इजाफा होगा. यही कारण हैं कि देश की आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. टीसीएस से लेकर इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

शेयर बाजार में गिरावट

सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 9 बजकर 32 मिनट पर 175.71 अंकों की गिरावट के बाद 82,450.52 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि 9 बजकर 17 मिनट पर सेंसेक्स 475 अंकों की गिरावट के साथ 82,151.07 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर दिखाई दिया था. खास बात तो ये है कि शुक्रवार को भी सेंसेक्स 82,626.23 अंकों पर गिरावट के साथ बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी लाल निशान पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. दो मिनट में निफ्टी 115.45 अंकों की गिरावट के साथ 25211.60 अंकों पर आ गया था. लेकिन अब निफ्टी में थोड़ी रिकवरी देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से 9 बजकर 35 मिनट पर निफ्टी 22 अंकों की गिरावट के साथ 25,301.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है.

आईटी शेयरों में गिरावट?

ट्रंप के H-1B visa का शुल्क बढ़ाने के बाद देश की आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार देश की सबसे बड़ी आइ्रटी कंपनी टीसीएस के शेयर 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. जबकि इंफोसिस के शेयरों में 2.07 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. टेक महिंद्रा का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. एचसीएल टेक का शेयर भी 2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर फ्लैट कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है.

निवेशकों को दो मिनट में कितना नुकसान?

भले ही शेयर बाजार धीरे धीरे रिकवर कर रहा हो, लेकिन शेयर बाजार दो मिनट में दिन के लोअर लेवल पर पहुंच गया था, जिसकी वजह से निवेशकों को डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ. आंकड़ों के अनुसार जब सेंसेक्स दिन के लोअर लेवल पर पहुंचा तो बीएसई का मार्केट कैप 4,64,76,608.46 करोड़ रुपए पर था. जबकि शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद मार्केट कैप 4,66,32,723.37 करोड़ रुपए पर दिखाई दे रहा था. इसका मतलब है कि निवेशकों को दो मिनट में 1,56,114.91 करोड़ रुपए का नुकसान होता हुआ दिखाई दिया.

Previous Post

‘तिहाड़ जेल को ‘कट्टरपंथी तीर्थस्थल’ में बदला’, अफजल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्रें हटाने की मांग, दिल्ली HC में याचिका

Next Post

Navratri 2025: 9 दिनों की भक्ति बेकार कर देंगी ये गलतियां, नवरात्रि में जरूर रखें इन बातों का ध्यान!

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

Navratri 2025: 9 दिनों की भक्ति बेकार कर देंगी ये गलतियां, नवरात्रि में जरूर रखें इन बातों का ध्यान!

फॉलो करें

0 1 9 4 0 7
Users Today : 9
Total Users : 19407
Views Today : 9
Total views : 32859
Who's Online : 0
Server Time : August 25, 2026 3:13 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.