दुर्ग: जिला पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोटों की बड़ी खेप पकड़ने की कार्रवाई की है. पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान 2 स्कॉर्पियो वाहन से करोड़ों रुपए बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.
हवाला कारोबार की आशंका: रकम मिलने के बाद पुलिस वाहन और वाहन में सवार 4 लोगों को थाना लेकर पहुंची. इस संबंध में गाड़ी में सवार लोगों पैसे के संबंध में जानकारी मांगी गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए. पूछताछ में बताया गया कि रायपुर से सूरत हवाला का पैसा लेकर जा रहे थे.
गुजरात के रहने वाले हैं संदिग्ध: इसमें झाला शक्ति, अल्पेश कुमार, महेश ठाकुर और वधेला जुरुभाई नाम के 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. ये सभी गुजरात के रहने वाले हैं. चारों दो वाहनों में बड़ी मात्रा में नोट ले जा रहे थे. पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है.
महाराष्ट्र पासिंग की दो गाड़ियां में संदिग्ध सामान होने की सूचना मिली थी. आयकर विभाग को जानकारी दी गई है. गाड़ियों में चार लोग सवार थे. जांच की जा रही है.– विजय अग्रवाल, एसएसपी, दुर्ग
थाना और क्राइम ब्रांच की टीम की ये संयुक्त कार्रवाई है. फिलहाल आगे की जांच आयकर विभाग करेगी.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.