डोल ग्यारस पर इंदौर में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 22 सितंबर को शाम 4 बजे से डायवर्जन
इंदौर – डोल ग्यारस पर्व के अवसर पर 22 सितंबर 2026 को इंदौर में भव्य चल समारोह और झांकियों का आयोजन किया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से झांकियां हरसिद्धि मंदिर की ओर पहुंचेंगी। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था और डायवर्जन प्लान जारी किया है।
यातायात डायवर्जन 22 सितंबर को दोपहर 4 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या तथा यातायात दबाव के अनुसार व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
राजवाड़ा क्षेत्र में शाम 4 बजे से सिटी बसों सहित अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– पटेल प्रतिमा चौराहा से संजय सेतु चौराहा और यशवंत रोड चौराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
– कलेक्टर चौराहा से हरसिद्धि मंदिर और मच्छी बाजार चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– संजय सेतु चौराहा से चंद्रभागा चौराहा और पंढरीनाथ मंदिर की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
– दरगाह चौराहा और नयापीठा से मच्छी बाजार की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
– पालदा और चितावद क्षेत्र में डोल यात्रा के दौरान पालदा से नवलखा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
वाहन चालक इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग
एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालक भंवरकुआं, कलेक्टर चौराहा और महूनाका होते हुए एयरपोर्ट जा सकेंगे। मध्य क्षेत्र से डीआरपी लाइन और मरीमाता मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। वहीं विजय नगर क्षेत्र से MR-10 और सुपर कॉरिडोर होते हुए एयरपोर्ट जाने की सुविधा रहेगी।
राजवाड़ा से राजमोहल्ला जाने वाले वाहन नगर निगम, इमली बाजार, बड़वाली चौकी और बड़ा गणपति मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
सैफी चौराहा से लाल मंदिर, हाथीपाला, बड़ा रावला और सोनकर धर्मशाला होते हुए महूनाका की ओर जाने का वैकल्पिक मार्ग रहेगा।
यातायात पुलिस की आमजन से अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों और चल समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। अनावश्यक रूप से भीड़ वाले क्षेत्रों में वाहन लेकर जाने से बचें और जरूरत पड़ने पर पिक एंड ड्रॉप सुविधा का उपयोग करें।
एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसे अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
यातायात संबंधी समस्या की सूचना ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 पर दी जा सकती है। यातायात संबंधी अन्य सुविधाओं के लिए इंदौर ट्रैफिक साथी एप का उपयोग किया जा सकता है।
MP Ki Awaaz News
📲 न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और MP Ki Awaaz News को फॉलो करे





