कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर IHRCT के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का समिति एवं गणेश भक्तों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सद्भाव और जनकल्याण की भावना का संदेश भी दिया गया।
महाआरती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव के नेतृत्व में IHRCT के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान श्री गणेश जी की विधिवत महाआरती की। महाआरती के पश्चात भगवान श्री गणेश जी से सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन “चाय वाले”, उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री मुकेश विश्वकर्मा, हेल्पलाइन प्रभारी श्री युवराज सिंह राठौर, नागदा तहसील मीडिया प्रभारी श्री दिनेश सोलंकी, श्री कार्तिक यादव, श्री प्रिंस शर्मा, श्री कुणाल मीणा एवं श्री विभोर शर्मा सहित IHRCT नागदा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.