Wednesday, October 7, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
सीहोर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान, भोजन एवं फल वितरण धार अनुसूचित जाति जूनियर छात्रावास मामले में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने सौंपा पत्र सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की देहरादून जिला अध्यक्ष श्रीमती रुपाली वशिष्ठ ने जीता “Mrs Asia Int... बिटिया के जन्मदिन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम में किया सेव... वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की सेवा बनी मानवता की मिसाल, भाप की मशीन एवं आवश्यक दवाइयां वितरित अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने प्रदेशभर में वृद्धजनों का किया सम्मान कुंभ गर्ल मोनालिसा और पति फरमान को हाई कोर्ट से बड़ी राहत देवास के लोहारदा में गणेश उत्सव की तैयारी के दौरान दर्दनाक हादसा, नगर पालिका के दैवेभो कर्मचारी की म... धार के सरदारपुर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 78 मरीजों की जांच...

नेपाल में सरकार और सिस्टम दोनों फेल, जनता ने सुरक्षाबलों को दौड़ा-दौड़कर पीटा, मंत्रियों के घर जलाए

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 9, 2025
in इंदौर

नेपाल में सरकार के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शन के दूसरे दिन सरकार और सिस्टम दोनों फेल होते दिख रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. प्रदर्शनकारी नेपाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक मंदी के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को प्रदर्शनकारियों के दबाव में सरकार ने सोशल मीडिया ऐप्स पर लगा बैन हटा दिया था.

सरकार ने प्रदर्शनकारियों से हिंसा छोड़ने और बातचीत की अपील की है. हालांकि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार इस्तीफा दे और अंतरिम सरकार का गठन हो. प्रदर्शनकारी फिर से चुनाव कराने और प्रधानमंत्री समेत सभी सांसदों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में 21 लोगों की मौत हो चुकी है, 400 से ज्यादा घायल हैं.

प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति के घर में आगजनी

उग्र भीड़ नेताओं-मंत्रियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी कर रही है. बालकोट में PM ओली के आवास को आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा किया और आग लगा दी. पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा के घर में भी आगजनी हुई है.

गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक, विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के घर तोड़-फोड़ और आगजनी हुई. मंत्रियों को सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है. हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

प्रदर्शन हिंसा में कैसे बदला?

ओली सरकार पर आरोप लगाया कि वह करप्शन खत्म करने का अपना वादा पूरा नहीं कर पाए. युवा बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और करप्शन के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरना चाहते थे. सोमवार को हजारों युवाओं ने काठमांडू में संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

वे सरकार से सोशल मीडिया से बैन हटाने की मांग कर रहे थे. इनमें से कुछ लोग संसद परिसर में घुस गए, जिसके बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया. पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले दागे और गोलीबारी की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेताओं के बच्चे भ्रष्टाचार की कमाई से ऐश कर रहे हैं और हम बेरोजगारी का शिकार हो रहे हैं.

Previous Post

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को मार गया था लकवा, सामने आया चौंकाने वाला सच

Next Post

लाश की तरह पानी में 2 घंटे तक लेटा रहा टिंकू… मुर्दा समझती रही भीड़; पुलिस को देखकर भागा

Related News

इंदौर

कुंभ गर्ल मोनालिसा और पति फरमान को हाई कोर्ट से बड़ी राहत

September 30, 2026
इंदौर

धार के सरदारपुर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 78 मरीजों की जांच, 29 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन हेतु इंदौर रवाना

September 30, 2026
इंदौर

इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग

September 22, 2026
इंदौर

मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज्जैन संभाग की कमान

September 21, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
इंदौर

फेसबुक पर सीरियल का अगला एपिसोड दिखाने के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका

September 12, 2026
Next Post

लाश की तरह पानी में 2 घंटे तक लेटा रहा टिंकू… मुर्दा समझती रही भीड़; पुलिस को देखकर भागा

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)