बिहार चुनाव की हलचल तेज है. सभी दल अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इस बीच अब बीजेपी ने दावा किया है कि राहुल गांधी इन दिनों मलेशिया में छुट्टियां मना रहे हैं. बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पूरी करने के बाद अब राहुल गांधी छुट्टियां मनाने के लिए विदेश चले गए हैं.
बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, राहुल गांधी मलेशिया में वेकेशन मना रहे हैं. जहां वो मशहूर टूरिस्ट प्लेस लंगकावी में नजर आए. हालांकि, अब इसे लेकर बीजेपी राहुल गांधी पर निशाना साध रही है. साथ ही मालवीय ने राहुल गांधी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट की है.
















Users Today : 2
Total Users : 18942
Views Today : 2
Total views : 32375
Who's Online : 0
Server Time : August 14, 2026 1:07 am