Tuesday, October 27, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
सोयाबीन 6900 और कपास 8900 तक बिका, तीन दिन के अवकाश के बाद मंडी में उमड़े किसान इंदौर जिला जल अभावग्रस्त घोषित, बिना अनुमति बोरिंग कराने पर 2 साल की जेल और ₹2000 जुर्माना कलेक्टर-एसपी के तबादले पर उमंग सिंघार का बयान, आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना पर उठाए सवाल पंवासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवास के ढाबे से दबोचा गया भगोड़ा आरोपी राहुल मालवीय इंदौर में पानी की बर्बादी पर भारी जुर्माना, पाइप से फर्श या गाड़ियां धोने पर ₹2000 का चालान बृजेंद्र गुर्जर गिरफ्तार, 3 फरार; महिलाओं से बदसलूकी पर शिवपुरी पुलिस की सख्त कार्रवाई हर पुलिस थाने को मिलेंगे ध्वनि मापने के उपकरण, साइलेंस जोन के लिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव फर्जी आईडी और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही डिजिटल साक्ष्यों की ज... दिसंबर में लगेगा 'सेवा चिंतन शिविर', नगरीय निकायों में भ्रष्टाचार पर सीएम की सख्त हिदायत राष्ट्र सेविका समिति के 90 साल पूरे, छिंदवाड़ा में 'प्रभाव से परिवर्तन' अभियान के तहत महिलाओं ने जगा...

कानपुर: अपने ही थाने में इंस्पेक्टर-दारोगा के खिलाफ केस, चोरी-डकैती के आरोप

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 3, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाना है. इस थाने के इंस्पेक्टर-दारोगा के खिलाफ इसी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है. लाल बंगला निवासी एक महिला की शिकायत पर चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला, तत्कालीन चौकी प्रभारी अंकित खटाना के खिलाफ डकैती, दंगा, चोरी और तोड़फोड़ जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. पीड़िता का आरोप है कि हाईकोर्ट और एफटीसी सीनियर डिवीजन कोर्ट में विचाराधीन विवादित प्लॉट पर पुलिस व बाहरी लोगों की मदद से जबरन कब्जा कराया गया.

चंद्र नगर निवासी संगीता जायसवाल ने बताया कि जिस प्लॉट पर विवाद है, उस पर उनकी दुकानों का निर्माण है और वह नियमित रूप से नगर निगम को हाउस टैक्स भी जमा करती हैं. उनका कहना है कि यह जमीन सुशील और अभिषेक के साथ लंबे समय से विवादित है. बावजूद इसके, 29 मार्च को चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला, चौकी प्रभारी अंकित खटाना, योगी बिल्डर, धर्मेंद्र यादव समेत 3040 अज्ञात लोगों ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर प्लॉट का मेन गेट और दीवार तोड़ डाली और कब्जा दिला दिया.

पुलिस अफसरों पर क्या हैं आऱोप?

संगीता जायसवाल का आरोप है कि इस दौरान पुलिस और आरोपियों ने उनके परिजन, भतीजे-भतीजी को लाठी-डंडों से पीटा, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में चोटों का जिक्र नहीं किया गया. उल्टा पीड़ित पक्ष पर ही शांति भंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया गया. उन्होंने बताया कि कब्जे की कार्रवाई के दौरान घर में रखे मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त कर लिए गए. साथ ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का सामान ट्रक में भरकर ले जाया गया.

महिला ने यह भी दावा किया कि उनके घर से लगभग छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें चेन, चूड़ियां, पायल, झुमकी और कमर पेटी शामिल थीं, भी चोरी कर लिए गए. पीड़िता के अनुसार, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और यह सबूत के तौर पर उपलब्ध है.

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर FIR दर्ज

संगीता जायसवाल ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर से की थी. शिकायत और जांच के बाद पुलिस कमिश्नर ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. इसके बाद इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला, दरोगा अंकित खटाना समेत अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों पर डकैती, दंगा, चोरी, चोट पहुंचाने और तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

फिलहाल यह मामला कानपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है. सवाल उठ रहे हैं कि जब जमीन विवाद कोर्ट में लंबित था, तो आखिर किस दबाव में पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई की. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस प्रकरण में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Previous Post

पहली बार पकड़ाया लेकिन नहीं चेता, दूसरी बार फिर वही जुर्म; अब कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, जानें पूरा मामला

Next Post

कानपुर में शिवालय पार्क बनाने का फैसला वापस, मायावती ने योगी सरकार को कहा धन्यवाद

Related News

उत्तरप्रदेश

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का बयान, पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार

October 27, 2026
उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बदलेगा मौसम, गाजियाबाद-आगरा समेत इन इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 27, 2026
उत्तरप्रदेश

राहुल गांधी को सुल्तानपुर अदालत से मिली राहत, जानिए 2018 मानहानि विवाद की पूरी कहानी

October 26, 2026
उत्तरप्रदेश

देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा मौसम

October 26, 2026
उत्तरप्रदेश

क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण सिंह, PoK और ओवैसी को लेकर कही बड़ी बात

October 25, 2026
उत्तरप्रदेश

अंकिता केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर दबिश, बिना लोकल पुलिस सूचना के ले जाने का दावा

October 25, 2026
Next Post

कानपुर में शिवालय पार्क बनाने का फैसला वापस, मायावती ने योगी सरकार को कहा धन्यवाद

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)