Tuesday, October 27, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर जिला जल अभावग्रस्त घोषित, बिना अनुमति बोरिंग कराने पर 2 साल की जेल और ₹2000 जुर्माना कलेक्टर-एसपी के तबादले पर उमंग सिंघार का बयान, आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना पर उठाए सवाल पंवासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवास के ढाबे से दबोचा गया भगोड़ा आरोपी राहुल मालवीय इंदौर में पानी की बर्बादी पर भारी जुर्माना, पाइप से फर्श या गाड़ियां धोने पर ₹2000 का चालान बृजेंद्र गुर्जर गिरफ्तार, 3 फरार; महिलाओं से बदसलूकी पर शिवपुरी पुलिस की सख्त कार्रवाई हर पुलिस थाने को मिलेंगे ध्वनि मापने के उपकरण, साइलेंस जोन के लिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव फर्जी आईडी और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही डिजिटल साक्ष्यों की ज... दिसंबर में लगेगा 'सेवा चिंतन शिविर', नगरीय निकायों में भ्रष्टाचार पर सीएम की सख्त हिदायत राष्ट्र सेविका समिति के 90 साल पूरे, छिंदवाड़ा में 'प्रभाव से परिवर्तन' अभियान के तहत महिलाओं ने जगा... ई-नगर पालिका और एआई टूल ने खोली वित्तीय घोटालों की पोल, कचरा गाड़ी से लेकर एलईडी तक में फर्जीवाड़ा

कानपुर में शिवालय पार्क बनाने का फैसला वापस, मायावती ने योगी सरकार को कहा धन्यवाद

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 3, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने के प्रस्ताव को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने रद्द किए जाने की मांग की थी. इसी के बाद अब इस प्रस्ताव को वापस ले लिया गया है. प्रस्ताव को रद्द किए जाने के योगी सरकार के फैसले का बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्वागत किया है.

मायावती ने अब सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करके उत्तर प्रदेश सरकार को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में सरकार इस तरह के विवादास्पद कदमों को रोकने के लिए सख्ती बरतेगी.

मायावती ने फैसले का किया स्वागत

मायावती ने अपने पोस्ट में साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह के कदम सामाजिक शांति, भाईचारा और सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं. उन्होंने पोस्ट में कहा, कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का यह अति-विवादित प्रस्ताव रद्द किए जाने की आज मीडिया में खबर छपी है, जिसका स्वागत और यूपी सरकार को इसके लिए धन्यवाद भी है. उम्मीद है कि सरकार आगे कहीं भी ऐसा कोई विवाद खड़ा करने के षडयंत्र को गंभीरता से लेकर इसके विरुद्ध सख्ती करेगी ताकि समाज में शांति-व्यवस्था, आपसी भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बिगड़ने ना पाए.

प्रस्ताव का किया था विरोध

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मौजूद बुद्धा पार्क बौद्ध धर्म और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. हाल ही में सामने आया था कि सरकार ने इस पार्क के परिसर में शिवालय पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा था. योगी सरकार के इस प्रस्ताव ने भारी विवाद को जन्म दिया, क्योंकि इसे बौद्ध समुदाय और अम्बेडकर अनुयायियों की भावनाओं के खिलाफ माना गया. साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध किया था.

इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए मायावती ने 31 अगस्त को एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था. उन्होंने कहा, भारत के संविधान के अनुसार भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां पर विभिन्न धर्मों-जातियों के लोग रहते हैं और हर धर्म के लोगों के अपने-अपने पूजास्थल हैं, जिसके तहत ही कानपुर नगर में बुद्ध पार्क मौजूद है जो यह बौद्ध धर्म और अम्बेडकर अनुयायियों की आस्था का केंद्र है. लेकिन, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से इस बुद्ध पार्क में जो दूसरे धर्म के पूजा स्थल का निर्माण प्रस्तावित है, यह कतई भी उचित नहीं है. सरकार इसे तत्काल रोके, वरना यहां लोगों के बीच अशांति और घृणा फैल सकती है. हालांकि, अब सरकार ने इस प्रस्ताव को रद्द करने का कदम उठा लिया है.

Previous Post

कानपुर: अपने ही थाने में इंस्पेक्टर-दारोगा के खिलाफ केस, चोरी-डकैती के आरोप

Next Post

MP का ऐसा गांव जहां मौत के बाद भी सकून नहीं मिलता, मरने वाले और परिजन को खाए रहती है एक ही चिंता जानिए वजह?

Related News

उत्तरप्रदेश

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का बयान, पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार

October 27, 2026
उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बदलेगा मौसम, गाजियाबाद-आगरा समेत इन इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 27, 2026
उत्तरप्रदेश

राहुल गांधी को सुल्तानपुर अदालत से मिली राहत, जानिए 2018 मानहानि विवाद की पूरी कहानी

October 26, 2026
उत्तरप्रदेश

देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा मौसम

October 26, 2026
उत्तरप्रदेश

क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण सिंह, PoK और ओवैसी को लेकर कही बड़ी बात

October 25, 2026
उत्तरप्रदेश

अंकिता केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर दबिश, बिना लोकल पुलिस सूचना के ले जाने का दावा

October 25, 2026
Next Post

MP का ऐसा गांव जहां मौत के बाद भी सकून नहीं मिलता, मरने वाले और परिजन को खाए रहती है एक ही चिंता जानिए वजह?

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)