Monday, October 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
शादी के नाम पर कथित ठगी! 7 महीने में 25 दूल्हे निशाने पर? भोपाल से 23 वर्षीय महिला गिरफ्तार धार के सरदारपुर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की इंदौर संभागीय विशेष बैठक सीधी के बकवा गांव में कर्मा-शैला नृत्य बना आजीविका का साधन, संजय टाइगर रिजर्व के होमस्टे से जुड़ेगा ... पन्ना जिले में खत्म हुआ 10 साल का इंतजार, पहली बार देवेंद्रनगर पहुंची मेमू ट्रेन मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, तीन साल के लिए होगा रजिस्ट्रेशन; गड़बड़ी मिलने पर होगा र... भोपाल में 'न्यायधारा' केंद्र की शुरुआत, पारिवारिक और संपत्ति विवादों का होगा आपसी सुलह से समाधान क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण सिंह, PoK और ओवैसी को लेकर कही बड़ी बात अंकिता केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर दबिश, बिना लोकल पुलिस सूचना के ले जाने का दावा देवास में एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देश पर कार्रवाई, पूनमचंद और मनोहर चढ़े पुलिस के हत्थे आगर मालवा के तनोडिया में श्वानों का खौफ, ग्राम पंचायत और प्रशासन से कुत्ता-मुक्त करने की अपील

फाइनेंस बैंक में घुसे फिर 14 किलो सोने के गहने उड़ाए… पुलिस ने दास गैंग के सरगना को पकड़ा

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 2, 2025
in मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा में ESAF फाइनेंस बैंक में हुई 15 करोड़ की 14 किलो 800 ग्राम सोने डकैती के मामले में डकैती के मास्टरमाइंड और कुख्यात अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह दास गैंग के सरगना राजेश दास को जबलपुर पुलिस ने बिहार एसटीएफ की मदद से बिहार के गया से गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच ने इस पूरे मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था. जबलपुर क्राइम ब्रांच की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को बिहार से जबलपुर लेकर पहुंची है. जहां आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है. यह दोनों आरोपी दुर्दांत अपराधी हैं जिन पर बिहार झारखंड समेत कई प्रदेशों में कई मामले दर्ज हैं. इनमें बैंक डकैती से लेकर कई बड़ी घटनाएं शामिल हैं.

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त 2025 को थाना खितौला क्षेत्र अंतर्गत ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हेलमेट पहनकर हथियारों से लैस 5 अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 14 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद लूट लिए थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया.

एसआईटी के द्वारा जब पूरे मामले की जांच शुरू की गई तो पता चला की जबलपुर के पाटन का रहने बाला रईस लोधी इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड है जिसने बिहार के दो डकैतों सहित अन्य साथियों सोनू वर्मन, हेमराज सिंह और विकास चक्रवर्ती के साथ मिलकर पूरी डकैती की योजना बनाई थी. जिसमें पुलिस ने सोनू वर्मन, हेमराज सिंह और विकास चक्रवर्ती, रईस लोधी को गिरफ्तार किया था. रईस ने पुलिस को बताया कि पूरी योजना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जेल में रहते हुए बनाई थी.

18 जून को राजेश दास जेल से रिहा हुआ था इसके बाद उसने बिहार और झारखंड के कुख्यात डकैतों से संपर्क कर उन्हें इस वारदात में शामिल किया और स्थानीय स्तर पर भी अपने कुछ विश्वासपात्रों को इसमें जोड़ा. इन सभी ने मिलकर डकैती की योजना बनाई थी. इसके बाद डकैतों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की दिनचर्या और आसपास की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी. रईस और उसके साथी न सिर्फ अपराध में माहिर थे, बल्कि उन्होंने तकनीकी रूप से भी खुद को मजबूत किया. घटना के बाद सभी फरार आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके.

स्थानीय लोगों को भी प्लान में शामिल किया

स्थानीय स्तर पर संदिग्ध रईस लोधी से पूछताछ के बाद मामले की कड़ियां जुड़ने लगीं. पूछताछ में सामने आए सुराग के आधार पर पुलिस की विशेष टीमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान रवाना की गईं. जांच में बड़ी कामयाबी तब मिली जब पुलिस को आरोपी इंद्रजीत दास गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में मिला. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि गैंग का सरगना राजेश रवि दास, गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है.

तत्काल कार्रवाई करते हुए जबलपुर पुलिस की टीम ने डोभी क्षेत्र में घेराबंदी कर राजेश दास को गिरफ्तार किया. प्रारंभिक पूछताछ में उसने डकैती की साजिश रचने और लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की. उसने बताया कि लूटे गए माल को पांचों बदमाशों ने आपस में बांट लिया था. उसके हिस्से में लगभग 3 किलो सोना और 50 हजार नगद आए थे.

12 गंभीर मामले दर्ज

आरोपी राजेश दास ने पुलिस को यह भी बताया कि 18 जून 2025 को जेल से रिहा हुआ था और 11 अगस्त को ही डकैती की घटना को अंजाम दिया. साल 2011 से अब तक कई राज्यों की बैंक डकैतियों में शामिल रहा है. उसने अपने हिस्से का सोना खेत में छुपा दिया था. उसकी निशानदेही पर खेत से सोने के जेवरात बरामद कर लिए गए. आरोपी राजेश दास वर्ष 2011 से लगातार गया, सासाराम, जमुई बिहार, पुरुलिया पश्चिम बंगाल, रायगढ़ छत्तीसगढ़ जैसे विभिन्न शहरों में बैंक डकैतियों में शामिल रहा है जिसके खिलाफ 12 गंभीर मामले दर्ज है.

Previous Post

ASI ने की युवती और हिस्ट्रीशीटर के साथ पार्टी, वीडियो वायरल हुई तो गिरी गाज

Next Post

उमरिया रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर दी जान, आपस में लिपटी हुई थी दोनों की लाशें

Related News

भोपाल

शादी के नाम पर कथित ठगी! 7 महीने में 25 दूल्हे निशाने पर? भोपाल से 23 वर्षीय महिला गिरफ्तार

October 26, 2026
उज्जैन

धार के सरदारपुर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की इंदौर संभागीय विशेष बैठक

October 25, 2026
मध्यप्रदेश

सीधी के बकवा गांव में कर्मा-शैला नृत्य बना आजीविका का साधन, संजय टाइगर रिजर्व के होमस्टे से जुड़ेगा पर्यटन

October 25, 2026
मध्यप्रदेश

पन्ना जिले में खत्म हुआ 10 साल का इंतजार, पहली बार देवेंद्रनगर पहुंची मेमू ट्रेन

October 25, 2026
भोपाल

मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, तीन साल के लिए होगा रजिस्ट्रेशन; गड़बड़ी मिलने पर होगा रद्द

October 25, 2026
भोपाल

भोपाल में ‘न्यायधारा’ केंद्र की शुरुआत, पारिवारिक और संपत्ति विवादों का होगा आपसी सुलह से समाधान

October 25, 2026
Next Post

उमरिया रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर दी जान, आपस में लिपटी हुई थी दोनों की लाशें

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)