नागदा।
अनंत श्री पौधरोपण एवं सामाजिक समिति का प्रतिवर्षानुसार 14वां भव्य वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह दिनांक 18 जनवरी 2026 को नागदा नगर स्थित बालाजी गार्डन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में नागदा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक एकता एवं आपसी सहयोग को समाज की मजबूती का आधार बताया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने समिति के पर्यावरण संरक्षण कार्यों हेतु ₹30,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, पार्षदों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित रहे।
जानकारी: मीडिया प्रभारी जया वसिष्ठ
संवाददाता: जीवनलाल जैन, नागदा
















Users Today : 11
Total Users : 17622
Views Today : 11
Total views : 30845
Who's Online : 0
Server Time : June 25, 2026 3:14 pm