लोकायुक्त इंदौर के महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त निर्देशों के तहत इंदौर लोकायुक्त इकाई ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए बदनावर तहसील के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
आवेदक श्री नारायण सिंह (उम्र 60), निवासी ग्राम भीमपुरा, तहसील बदनावर, जिला धार ने अपनी पुस्तैनी कृषि भूमि के नक्शा सुधार संबंधी आवेदन पर डेढ़ वर्ष से लंबित कार्यवाही को लेकर शिकायत की थी। आरोप है कि पटवारी श्री सुनील बेनल ने नक्शा सुधार की फाइल एसडीएम कार्यालय भिजवाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायत की सत्यता पाए जाने पर 19 जनवरी 2026 को ट्रैप दल गठित किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी श्री सुनील बेनल को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई जारी है।
ट्रैप दल में शामिल अधिकारी:
कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह बघेल, चालक शेरसिंह ठाकुर एवं आरक्षक कृष्णा अहिरवार।
(यह कार्रवाई इंदौर लोकायुक्त इकाई द्वारा की







