स्वेटर, पानी की केन और स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खिले
नागदा जर्नलिस्ट क्लब की अनूठी पहल पत्रकारिता के साथ शिक्षा, संवेदना का संदेश
नागदा (नि.प्र.)।
नागदा जर्नलिस्ट क्लब के तत्वावधान में शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम मकला में शिक्षा और संवेदना का एक उत्कृष्ट कार्यक्रम हुआ। लाभार्थी परिवारो की और से बच्चों को स्वेटर, पाठय सामग्री और स्कूल में पानी पीने हेतु केन उपलब्ध कराई गई।
विद्यार्थियों के लिए सेवा एवं सहयोग का प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा ने बताया नागदा जर्नलिस्ट क्लब पत्रकारिता के साथ जीवदया और मानवसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। समाजसेवियों के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार, 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे विद्यालय परिसर में यह आयोजन संपन्न हुआ।
इनके सहयोग से बच्चों के खिले चेहरे –
नगर के समाजसेवी मनोहरलाल–रविकुमार काठेड परिवार की ओर से बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। वहीं भाजपा नेता हिम्मत राठौड़ द्वारा विद्यालय को बच्चों के उपयोग हेतु पानी की केन भेंट की गई। क्लब के सचिव दीपक जैन ने विद्यार्थियों एवं प्राचार्या को स्टेशनरी सामग्री प्रदान की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सनोलिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मागीलाल पोरवाल ने की। विशेष रूप से ग्राम सरपंच सीताराम सोलंकी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सामग्री के लाभार्थी प्रथम काठेड, हिम्मत राठौड़ एवं दीपक जैन मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने माहौल को गरिमा मय बना दिया। विद्यालय की प्राचार्या एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों व लाभार्थी परिवारों का सम्मान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर जितेंद्र चौहान को श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव पद पर मनोनीत होने पर क्लब द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में राजेश सकलेचा, प्रथम काठेड,मागीलाल पोरवाल, दिपक जैन, दिनेश सोलंकी, जितेन्द्र चोहान, गगन बोहरा, जीवनलाल जेन, चेनसिह रघुवंशी, राहुल शर्मा, जया बघेल, अजुर्न राजेरिया सहित विधालय की और से कृष्णा चोबे, निर्मला, निबुला कमल, रविन्द्र शर्मा, अशोक परमार, धनश्याम मीणा, अजय सिसोदिया, रमेश सारस्वत सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक सारस्वत ने किया। आभार श्रीमती चोबे ने माना उपरोक्त जानकारी कलब मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन एव जया बघेल ने दी ।
















Users Today : 7
Total Users : 17600
Views Today : 7
Total views : 30823
Who's Online : 0
Server Time : June 24, 2026 11:47 am