राजस्थान के जोधपुर में तीन दिनों तक चलने वाली संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुक्रवार 5 सितंबर से शुरू होगी. जोधपुर के लाल सागर इलाके में आदर्श स्कूल में ये बैठक सुबह 9 बजे से शुरू होगी और 7 सितंबर तक चलेगी. अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले संघ के सभी 32 विविध संगठन उपस्थित रहेंगे. आरएसएस के सभी 32 अनुषांगिक संगठनों से करीब 249 प्रतिभागी बैठक में हिस्सा लेंगे.
विविध संगठन के अलावा आरएसएस के अखिल भारतीय अधिकारी समेत 71 प्रतिभागी इस बैठक में हिस्सा लेंगे. कुल मिलकर संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के 320 प्रमुख लोग इस बैठक में शामिल हो रहे हैं. सभी 32 संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन मंत्री के अलावा कुछ प्रमुख अधिकारी उपस्थित होंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बी एल संतोष जोधपुर पहुंच चुके हैं.
















Users Today : 19
Total Users : 19387
Views Today : 19
Total views : 32838
Who's Online : 0
Server Time : August 24, 2026 1:14 pm