राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से देश को दहलाने की साजिश रच रहे ISIS आतंकी कामरान कुरैशी को दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। भाजपा ने आज ब्यावरा बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और आतंकियों के लगातार पकड़ाए जाने के बावजूद सुरक्षा पर सवाल उठाए। साथ ही, पार्टी ने यह भी मांग की कि जाकिर नाइक को गले लगाने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जांच की जाए।
सकल हिन्दू समाज के आवाहन पर रैली निकाली गई, जिसमें हिंदू संगठनों ने कामरान के घर को तोड़ने और उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की मांग की। भाजपा नेता देवी सिंह सोंधिया ने कहा, ‘दिग्विजय सिंह जाकिर नायक को गले लगाते हैं। आतंकी कामरान कुरैशी भी जाकिर नायक से प्रभावित था। कामरान जिस वकील के यहां काम करता था, वह कांग्रेस का नेता है। इसलिए दिग्विजय सिंह संदेह के घेरे में आते हैं। उनकी जांच होना चाहिए।’
















Users Today : 6
Total Users : 16836
Views Today : 6
Total views : 29792
Who's Online : 0
Server Time : May 25, 2026 11:17 am