भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, ग्वालियर
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, ग्वालियर की नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश गुर्जर जी का कार्य वास्तव में सराहना के काबिल है। मानव अधिकारों के लिए उनके निरंतर संघर्ष, नेतृत्व और समर्पण ने संगठन को नई दिशा दी है।
इस पुनीत कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने वाली
श्रीमती सरिता पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्रीमती सरला गुप्ता (संभाग अध्यक्ष), श्रीमती ऊर्मिला नहार (जिला अध्यक्ष), श्रीमती पूनम सेमर (संगठन मंत्री), श्रीमती सुनीता गिरधर, श्रीमती सुकृति गुर्जर (सह-सचिव), दुर्गेश राणा (नगर संगठन मंत्री), भूपेन्द्र सिंह (तहसील अध्यक्ष), गीता राणा (तहसील सचिव, मुरार), नीतू अग्रवाल (तहसील उपाध्यक्ष, ग्वालियर) एवं मीडिया प्रभारी श्री बलदेव शर्मा का योगदान भी अत्यंत प्रशंसनीय है।
विशेष रूप से श्रीमती प्रवेश गुर्जर, श्रीमती पूनम सेमर एवं श्रीमती सुकृति गुर्जर को हार्दिक बधाई, जिन्होंने साहस का परिचय देते हुए मुरार नगर निगम में सक्रिय रूप से अपनी बात रखी। नगर निगम के अध्यक्ष श्री शर्मा जी द्वारा दूसरे दिन सुबह 11 बजे का समय दिया जाना संगठन की गंभीरता और प्रभाव को दर्शाता है।
आप सभी बहनों का यह साहस, समर्पण और
संगठनात्मक शक्ति निस्संदेह प्रेरणादायक है।
आप सभी की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।
— श्रीमती मधु शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष







